बैग आज के समय में सिर्फ फैशन नहीं बल्कि एक ट्रेंड बन गया है. सोचिए, अगर आप किसी फंक्शन, फेस्टिव इवेंट या शादी में एक ऐसा बैग लेकर पहुंचे जो देखने में पूरी तरह डिजाइनर लगे, गोल्डन शाइन दे, ट्रेडिशनल पोटली जैसा रॉयल टच दे और फिर कोई पूछे कि ये कहां से खरीदा? जवाब मिले, “ये तो प्लास्टिक की खाली बोतलों से बना है.” यही कॉन्ट्रास्ट आज की लाइफस्टाइल का नया स्टाइल स्टेटमेंट बन रहा है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह DIY बैग इसी बदलती फैशन सोच को दिखाता है, जहां “लुक” और “मीनिंग” दोनों साथ चलते हैं.

आपका पूरा लुक बना सकता है फोकल पॉइंट-
इस तरह का गोल्डन, स्टोन-वर्क वाला हैंडबैग आपके पूरे आउटफिट को तुरंत अपग्रेड कर देता है. अगर आप साड़ी, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न पहन रहे हैं, तो यह बैग सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं रहता, बल्कि लुक का फोकल पॉइंट बन जाता है. गोल्डन टोन होने की वजह से यह लगभग हर रंग के कपड़ों के साथ मैच करता है और “रिच” वाइब देता है, बिना भारी ज्वेलरी के भी स्टाइल पूरा लगता है.
ऐसे बनता है ये डिजाइनर DIY बैग- (Here's How to Make This Designer DIY Bag)
प्लास्टिक की खाली बोतलों को मनचाहे शेप में काटकर, उनके शार्प एजेस को हल्का पिघलाकर स्मूद किया जाता है, फिर गोल्डन स्प्रे से उन्हें एक रिच, मेटैलिक फिनिश दी जाती है. इसके बाद इन छोटे-छोटे टुकड़ों को स्टोन्स और डेकोरेटिव टच के साथ इस तरह पिरोया जाता है कि एक सिंपल वेस्ट मटेरियल भी स्टाइलिश, डिजाइनर पोटली बैग में बदल जाता है.
सिर्फ फैशन नहीं, एक सोच भी है-
अपसाइक्लिंग यानी वेस्ट चीजों को नया रूप देकर इस्तेमाल करना अब एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है, जिसे फैशन वर्ल्ड में “ट्रैश से फैशन” या ट्रैशन भी कहा जाता है . प्लास्टिक बॉटल से बने बैग जैसे एक्सेसरीज न सिर्फ यूनिक होते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आप सस्टेनेबल और कॉन्शस लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं. आजकल यूथ “यूनिकनेस” को ज्यादा वैल्यू देता है. यही वजह है कि DIY और कस्टमाइज्ड एक्सेसरीज तेजी से ट्रेंड में हैं. अपसाइक्ल्ड बैग्स को लेकर भी यही देखा जा रहा है कि ये सिर्फ इको-फ्रेंडली नहीं, बल्कि स्टाइलिश और प्रैक्टिकल ऑप्शन भी हैं .
सीधी बात ये है कि ऐसा बैग लेकर निकलेंगे तो लोग नोटिस करेंगे ही. यह सिर्फ “कैरी” करने की चीज नहीं, बल्कि एक बातचीत शुरू करने वाला पीस है. और आज की लाइफस्टाइल में शायद यही सबसे बड़ा फैशन स्टेटमेंट है, जहां आपकी चीजें सिर्फ अच्छी दिखें नहीं, बल्कि कुछ अलग भी कहें.
ये भी पढ़ें- छोटा कमरा लगता है भट्टी? ये कलर और पर्दे बदलते ही बन जाएगा Cool Zone
ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं