दिल्ली के दिल से निकलकर ग्लैमर की दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक तक का सफर तय करना किसी सपने जैसा लगता है. लेकिन इस 20 साल की प्रमिती राणा के लिए ये सब हकीकत है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द्वारका की प्रमिती राणा इंडिगो एयरलाइन में केबिन अटेंडेंट है और साथ में पायलट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि मिस यूनिवर्स दिल्ली बनने के बाद अब वह मिस यूनिवर्स इंडिया की रेस में भी आ गई हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 52 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे. इंस्टाग्राम पर भी प्रमिती काफी फेमस हैं और उनके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका फैशन सेंस देखकर आप भी फैन हो जाएंगे.
रेड गाउन में स्टनिंग लुक
इस पोस्ट में प्रमिती लाल रंग के हाई स्लिट डिजाइनर गाउन में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने कानों में शानदार झुमके और गले में हार पहना हुआ है. उनके शानदार पोज ने उनके आउटफिट में चार-चांद लगा दिए हैं. पोस्ट के कमेंट्स में लोग खूब तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं.
गोल्डन आउटफिट

Photo Credit: Instagram/ @pramitiranaa
इस तस्वीर में प्रमिती गोल्डन रंग के हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं. उनकी कमाल की वॉक ने इस आउटफिट के लुक को और भी ज्यादा शानदार बना दिया है. उनकी अदाएं देखकर आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे.
मिनी ड्रेस

Photo Credit: Instagram/ @pramitiranaa
इस तस्वीर में प्रमिती सिल्वर रंग की मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनके मिनिमल मेकअप और सादगी भरे लुक को देखकर इंटरनेट यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं. साथ ही हाई हील्स के साथ उनका लुक और भी स्टनिंग लग रहा है.
प्रमिती इस पोस्ट में ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने डिजाइनर लहंगा और ब्लाउज पहना है. इसके साथ उन्होंने अपने गले और कान में मैचिंग नेकलेस और झूमके पहनें. उनका ये लुक आजकल के जेन-जी जेनरेशन को भी खूब पसंद आ रहा है. पोस्ट के कमेंट्स में यूजर्स ने खूब तारीफ भी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं