विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

Dark Circles हमेशा के लिए खत्म करेगा ये तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

इस तेल को लगाने के बाद मोबाइल, टीवी और लैपटॉप को अवॉइड करें.    

Dark Circles हमेशा के लिए खत्म करेगा ये तेल, ऐसे करें इस्तेमाल
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने का सबसे असरदार उपाय
  • इसे लगाने से पहले आंखों को ठंडे पानी से धोएं
  • इस तेल से 2 से 3 मिनट मसाज करें
  • मसाज के बाद मोबाइल, टीवी और लैपटॉप अवॉइड करें
नई दिल्ली: दिन भर ऑफिस में कम्प्यूटर पर काम करना. घर पर मोबाइल और टीवी पर नजरें बनाए रखना. इसके अलावा स्ट्रेस और बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते नींद पूरी ना करना. ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ते चले जाते हैं. डस्की या सांवली स्किन पर ये कम दिखे लेकिन फेयर स्किनटोन वाले लोगों के चेहरे पर यह बहुत साफ दिखते हैं, जिससे अच्छा इंप्रेशन नहीं पड़ता. कई लोग इसे कम करने के लिए बाज़ारों में मिलने वाले आई जेल या फिर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप डार्क सर्कल्स को बेहद आसानी से सिर्फ एक तेल से कम कर सकते हैं. इसके साथ आपको जरुरत होगी बस 7 से 8 घंटे की पूरी नींद की. तो चलिए देखिए कौन-सा है ये तेल और कैसे करना है इसका इस्तेमाल.

चेहरे के दाग करे कम और बालों को बनाए शाइनी, जानें टमाटर के 5 फायदे

तेल - बादाम का तेल
कितनी मात्रा - सिर्फ दो बूंद
कब लगाएं - रोज़ाना रात को
कैसे लगाएं - हल्के हाथों से मसाज करके

बादाम खाने के नुकसान: पेट में गैस और वजन बढ़ाए, दवाइयों पर असर करे कम​

ये स्टेप्स करें फॉलो:
1. रोज़ाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोएं.
2. चेहरे के अलावा अपनी आंखों को भी ठंडे पानी से धोएं.
3. अगर आपको आंखों को पानी से धोने पर जलन होती है तो आंखों को ठंडा करने के लिए इसकी बर्फ के 1 मिनट सिकाई करें या फिर घर में मौजूद चम्मच को आंखों पर लगाकर इसे कूल करें. 
4. कुछ मिनट रुकने के बाद दो बूंद बादाम तेल को हाथों की पहली दो उंगलियों पर लें.
5. दोनों हाथों की दो-दो उंगलियों से हल्के-हल्के आंखों पर सर्कुलर मोशन में घुमाएं. 
6. सिर्फ 2 से 3 मिनट मसाज करने के बाद. इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर धोएं. 

काले होंठों को बनाएंगे गुलाबी, ये आसान 5 घरेलू Tips

नोट - मसाज के बाद मोबाइल, टीवी और लैपटॉप को अवॉइड करें.    

देखें वीडियो - जानें बादाम खाने के फायदे
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dark Circle, Dark Circles And Eye Puffiness, Under Eye Dark Circle, Aankhon Ke Kale Ghere
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com