विज्ञापन

बालों की ग्रोथ के लिए मार्केट के महंगे हेयर स्प्रे जाएंगे भूल, अगर एक बार घर पर बने इस Hair Spray को कर लिया ट्राई

​How To Stop Hair Fall Naturally: झड़ते बालों के लिए वरदान है यह होममेड हेयर स्प्रे. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले महंगे स्प्रे को टाटा-बाय-बाय करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

बालों की ग्रोथ के लिए मार्केट के महंगे हेयर स्प्रे जाएंगे भूल, अगर एक बार घर पर बने इस Hair Spray को कर लिया ट्राई
Hair Care Tips: घर पर हेयर स्प्रे कैसे बनाएं. (AI Generated Image)

Ayurvedic Hair Care Tips: आज के समय में बालों की समस्याएं काफी देखी जाती हैं. झड़ते बाल और डैंड्रफ हम सबकी सबसे बड़ी टेंशन बन गए हैं. पॉल्यूशन और खराब खान-पान की वजह से बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं और उनकी ग्रोथ रुक गई है. हममें से ज्यादातर लोग महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, महंगे हेयर स्प्रे, और टॉनिक खरीद लाते हैं, लेकिन अक्सर नतीजा जीरो ही रहता है. ​क्या आप जानते हैं कि आपके घर के आंगन या बालकनी में लगे कुछ पौधे आपके बालों की हर समस्या का समाधान कर सकते हैं? जी हां, सही सुना. नीम, गुड़हल और करी पत्ता ये तीन ऐसी चीजें हैं जो आपके बालों के लिए किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इनका इस्तेमाल. 

क्यों खास हैं ये तीन चीजें?

  • ​नीम- (Neem) नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. अगर आपके सिर में खुजली है या डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या है, तो नीम उसे जड़ से खत्म कर सकता है.
  • ​गुड़हल- (Hibiscus) गुड़हल के फूल और पत्तियां विटामिन-C से भरपूर होते हैं. यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें चमकदार बना सकता है. 
  • ​करी पत्ता- (Curry Leaves) करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोक सता है.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

कैसे बनाएं हेयर स्प्रे- How To Make Hair Spray)

  • सामग्री
  • ​नीम के पत्ते
  • करी पत्ते
  • गुड़हल के फूल
  • पानी
  • ​स्प्रे बोतल 

विधि-

  1. सबसे पहले नीम, गुड़हल और करी पत्तों को साफ पानी से अच्छे से धो लें ताकि उन पर जमी धूल निकल जाए.
  2. फिर एक बर्तन में एक गिलास पानी गरम करें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें ये तीनों चीजें डाल दें.
  3. इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए और उसका रंग गहरा हरा या हल्का लाल (गुड़हल की वजह से) न हो जाए.
  4. अब गैस बंद कर दें और इस पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  5. ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें. आपका होममेड हेयर ग्रोथ स्प्रे तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल- 

​इस स्प्रे का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. रात को सोने से पहले या बाल धोने से 2 घंटे पहले इसे अपने बालों की जड़ों (Scalp) में अच्छे से स्प्रे करें. हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें ताकि यह अंदर तक चला जाए. इसे धोने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप चाहें तो सादे पानी से धो भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें- घर में सिर्फ 10 मिनट में धुल जाएगा आपका महंगा ब्लेजर, Dry Clean की नहीं पड़ेगी जरूरत

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com