विज्ञापन

उलझे खराब बालों का रामबाण इलाज, किचन में मौजूद इन 2 चीजों से 1 ही वॉश में बाल हो जाएंगे सिल्की...

Balo Ko Silky Kaise Banaye: सवाल यह है कि बालों को ठीक रखने के लिए क्या किया जा सकता है, जो न महंगा हो और न ही कम समय तक चले? आपके सवाल का जवाब आपकी रसोई में ही है.

उलझे खराब बालों का रामबाण इलाज, किचन में मौजूद इन 2 चीजों से 1 ही वॉश में बाल हो जाएंगे सिल्की...
People with silky, shiny and smooth hair. How?

Balo Ko Silky Kaise Banaye: बालों को सिल्की बनाने के लिए हम कितने रुपए खर्च कर देते हैं, इतने महंगे-महंगे प्रोडक्टस, ट्रीट्मन्ट जैसे मास्क और स्पा करवा तो लेते हैं, लेकिन रिजल्ट्स कुछ दिन दिखते जरूर हैं, बाद में फिर वही हाल हो जाता है. अब सवाल यह है कि बालों को ठीक रखने के लिए क्या किया जा सकता है, जो न महंगा हो और न ही कम समय तक चले? आपके सवाल का जवाब आपकी रसोई में ही है. आपके किचन में मौजूद सिर्फ दो चीजें बिना किसी केमिकल के बालों को सिल्की बना देंगी. यहां जानें कौन सी हैं वो 2 जादुई चीजें.

Latest and Breaking News on NDTV

2 जादुई चीजें?

  • दही
  • शहद

दही के फायदे: दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, लैक्टिक एसिड, और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व बालों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं. दही लगाने से बालों हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

शहद के फायदे: शहद हमारे बालों के लिए एक औषधि की तरह काम करता है. ये डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मददगार होता है. बाल टूटने की समस्या को खत्म करने में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शहद काफी मदद करता है. शहद से स्कैल्प का PH बैलेंस भी बेहतर बना रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे लगाएं?

इन दोनों चीजों को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले आपको एक छोटी कटोरी लेनी है और उसमें अपने बालों की लंबाई के अनुसार ताजा दही डाल देना है. अब इसमें दो बड़े चम्मच शहद की मिला दें. अब दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि शहद दही में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए क्योंकि अगर वो अच्छी तरह मिक्स नहीं हुआ तो बालों में चिपचिपापन रह जाएगा. अब तैयार किए हुए इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिर तक लगाएं और 40 मिनट तक रखने के बाद किसी भी हल्के शैंपू से बाल धो लें.

इसे भी पढ़ें: घर की बालकनी भर जाएगी हरी और लाल मिर्चों से, बस फॉलो कर लें ये 6 स्टेप्स, घर पर आसानी से उगा सकेंगे मिर्च!
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com