विज्ञापन

चांदी के गहनों से कालापन कैसे दूर करें? चांदी काला होने पर कौन सा पाउडर लगाना चाहिए

चांदी को चमकाने के लिए कौन से घरेलू नुस्खे हैं? चांदी के जेवर कुछ द‍िनों बाद काले पड़ गए हैं, तो ये 100 प्रत‍िशत रामबाण नुस्‍खा म‍िनटों में आपकी चांदी की पाजेब और ब‍िछ‍िया चमका देगा, देखने में भी ब‍िल्‍कुल नई जैसी लगेगी.

चांदी के गहनों से कालापन कैसे दूर करें?  चांदी काला होने पर कौन सा पाउडर लगाना चाहिए
चांदी की पाजेब को कैसे चमकाएं?
Photo Credit: NDTV

What is the best natural cleaner for silver : : सच तो ये है क‍ि त्योहारों का मौसम आते ही लोग घर की सफाई के साथ अपने गहनों की चमक लौटाने में भी जुट जाते हैं. पर कई बार ऐसा होता है कि पसंदीदा चांदी की पायल या बिछिया अचानक से काली पड़ जाती है और उसकी चमक फीकी लगने लगती है और त्‍योहारों में ऐसे गहने पहनना अच्‍छा नहीं लगता है.ऐसे में कई लोग समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और उसे दोबारा नया जैसा कैसे बनाए हमें. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से चांदी की पायल और बिछिया की चमक फिर से वापस लाई जा सकती है, बस आपको यह उपाय अपनाने होंगे. 

चांदी का काला होने का कारण क्या है? What causes silver to turn black

वैसे तो चांदी का काला होना एक प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया है जिसे 'टार्निशिंग' (Tarnish) कहा जाता है. बता दें क‍ि जब चांदी हवा में मौजूद सल्फर (गंधक) या हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के संपर्क में आती है, तो यह प्रतिक्रिया करके चांदी की सतह पर 'सिल्वर सल्फाइड' की एक काली परत छोड़ देती है, ज‍िससे चांदी की पाजेब काली पड़ जाती है. 

Add image caption here

Add image caption here

चांदी को चमकाने के लिए क्या करना चाहिए? (Why Does Silver Jewellery Turn Black)


रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से चांदी की पायल और बिछिया अकसर अपनी चमक धीरे-धीरे खो देती हैं और वह पुरानी सी लगने लगती है. समय के साथ इनका कालापन या फीकापन बढ़ता ही जाता है. ऐसे में अकसर महिलाएं इन्हें पहनने से बचती हैं. अगर आपकी भी चांदी की पायल या जेवर अपनी पुरानी चमक खो चुके हैं, तो इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर उसे फिर से चमकदार बनाया जा सकता है.


चांदी काला पड़ जाए तो कैसे साफ करें? Chandi ka kalapan kaise dur kare


आप चांदी के काले पड़ने पर उसे घर पर ही एल्युमिनियम फॉइल, बेकिंग सोडा और गर्म पानी की मदद से आसानी से चमका सकते हैं. इसके अलावा डिटर्जेंट पाउडर या टूथपेस्ट का उपयोग करके भी चांदी के गहनों और बर्तनों की कालिख को भी आसानी से हटाया जा सकता है. 

बेकिंग सोडा से करें सफाई (Clean With Baking Soda)

अगर पायल या बिछिया की चमक फीकी पड़ चुकी है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर अच्‍छा सा  गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को किसी मुलायम कपड़े या ब्रश की मदद से गहनों पर लगा लें. कुछ मिनट तक छोड़ने के बाद हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें. आप देखेंगे इससे गंदगी और कालापन हटने लगेगा और चांदी की चमक वापस आने लगेगी.

Add image caption here

Add image caption here

साबुन और गुनगुने पानी का आसान तरीका (Soap And Warm Water Method)

चांदी की सफाई के लिए साबुन और गुनगुना पानी भी एक आसान तरीका है. सबसे पहले पानी हल्का गर्म कर लें और उसमें गहनों को कुछ देर के लिए डुबो कर छोड़ दें. इसके बाद हल्का साबुन लगाकर धीरे-धीरे सफाई करें. जब सारी गंदगी निकलने लगे, तो दोबारा गुनगुने पानी से पाजेब धोएं और मुलायम सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा दीज‍िए. इससे गहनों की पुरानी चमक पूरी तरह लौट आएगी. 

एल्युमिनियम फॉयल का उपाय (Aluminium Foil Method)

चांदी की पायल और बिछिया को चमकाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बाउल में गर्म पानी डाल लें और उसमें एल्युमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा रख दीज‍िए. अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक मिलाएं. तैयार मिश्रण में गहनों को करीब 10 मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद साफ पानी से धो लीज‍िए. इससे चांदी का कालापन पूरी तरह साफ हो जाएगा और गहने पहले से ज्यादा चमकदार द‍िखने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें: किचन और बाथरूम के नल पर जमे जिद्दी दाग, एल्युमिनियम फॉयल से मिनटों में लौटाएं नई जैसी चमक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com