विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

Diwali 2017: महंगा न पड़े घर की सफाई करना, सेहत को हो सकता है खतरा!

Diwali 2017: घर में मेहमान आने हों या फिर खुद ही कभी मन खुशनुमा हो, तो हम एयर फ्रेशनर का इस्‍तेमाल करते हैं. जहां तक घर को साफ करने और अच्‍छा महसूस करने की बात है, एयर फ्रेशनर एक अच्‍छा ऑप्‍शन है.

Also Read in
Diwali 2017: महंगा न पड़े घर की सफाई करना, सेहत को हो सकता है खतरा!
दिवाली आ ही गई और घर की सफाई का खूब सारा काम भी... कुछ लोग बीते संडे दिवाली की सफाई कर चुके होंगे, तो कुछ आज और कल इसी काम में लगे रहेंगे. दिवाली एक ऐसा त्‍योहार है जिस पर हम सभी अपने घर का कोना-कोना चमका देते हैं. घर से हर गंदगी को निकाल बाहर करते हैं. इससे एक तो घर का माहौल अच्‍छा होता है, दूसरा घर साफ होने से सेहत और मन भी शांत रहता है... पर क्‍या आपने कभी सोचा है कि जब आप सफाई करते हैं, तो आपकी सेहत को खतरा भी हो सकता है! जी हां, कई बार सफाई करना भी पड़ सकता है महंगा. जानें कैसे-

ब्लीच से बच कर
हम अक्‍सर घर में सफाई करते समय फिनाइल या ब्‍लीच का इस्‍तेमाल करते हैं. इससे घर का कोना-कोना चमक तो जाता है, लेकिन कई बार यह खतरनाक साबित हो सकती है. फिनाइल या ब्‍लीच में इस्‍तेमाल किए जाने वाले कैमिकल हमें नुक्सान भी पहुंचा सकते हैं. जी हां, फिनाइल या ब्‍लीच में कई तरह के जहरीले कैमिलक होते हैं, जो आपको या परिवार में किसी और सदस्‍य को बीमार कर सकते हैं. इनसे सांस, पेट, लीवर, किडनी से जुड़ी की तकलीफें हो सकती हैं.
 No नमी
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हफ्तेभर कपड़े इकट्ठे करते रहते हैं और संडे के दिन सारे कपड़े धोते हैं. तो जरा सावधान हो जाएं. अक्‍सर हम कपड़ों को जल्‍दी सुखाने के चक्‍कर में उन्‍हें घर के अंदर ही डाल देते हैं. कपड़े और उनसे होने वाली नमी घर की हवा को और भी नम कर देती है. जिससे सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और अस्‍थमा के रोगियों के लिए तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

एयर फ्रेशनर
घर में मेहमान आने हों या फिर खुद ही कभी मन खुशनुमा हो, तो हम एयर फ्रेशनर का इस्‍तेमाल करते हैं. जहां तक घर को साफ करने और अच्‍छा महसूस करने की बात है, एयर फ्रेशनर एक अच्‍छा ऑप्‍शन है. लेकिन सेहत के लिहाज से इसका इस्‍तेमाल कम ही करने की हिदायत दी जाती है. एयर फ्रेशनर छोटे बच्‍चों में अस्‍थमा या सांस से जुड़ी दूसरी परेशानियों को पैदा कर सकता है.
 
दीवारों से दर्द
दिवाली पर ज्‍यादातर लोग अपने घरों में पेंट कराते हैं. इनमें भी कई तरह के हानिकारक कैमिकल होते हैं, जो कई तरह की शारीरिक परेशानियां पैदा कर सकते हैं. यह कैमिकल ज्‍यादातर बच्‍चों और बुजुर्गों पर बेहद बुरा असर डालते हैं. इसलिए अगर इस बार आप पेंट करा रहे हैं, तो जरा सावधानी बरतें.   

वैक्यूम
सफाई करने का सबसे सहज और आरामदायक तरीका है वैक्‍यूमिंग. इससे आप घर के कोने-कोने से गंदगी को साफ कर सकते हैं. लेकिन यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. हैरान न हों यह सच है. अक्‍सर वैक्‍यूमिंग से लम्‍बे समय से जमा धूल के कण, बाल और कई तरह के कैमिकल हवा में घुल जाते हैं. इस तरह से दूषित हवा में निकल कर सांस संबंधी परेशानी या एलर्जी जन्‍म दे सकती हैं.
 
लाइफस्‍टाइल की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Home, Make You Sick, Diwali, Diwali 2017, Diwali 2017 Calendar, Diwali And Vastu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com