Boiled Egg Water Uses: अंडे उबालना एक ऐसा काम है जो हममें से कई लोग रोज करते हैं. अंडे उबालने के बाद, अक्सर हम बिना सोचे-समझे उस पानी को फेंक देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अंडे उबालने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी में कुछ ऐसे फायदे छिपे होते हैं जो आपके कई कामों में आ सकते हैं. ये पानी मिनरल्स से भरपूर होता है, जो कई कामों में मदद कर सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि वह पानी कभी क्यों नहीं फेंकना चाहिए और आप उसका सही इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

Photo Credit: AI
उबले हुए अंडे का पानी का कैसे करें इस्तेमाल | How To Use Boiled Egg Water
खाद की तरह करें इस्तेमाल
अंडे उबालने वाला पानी खनिजों से भरपूर होता है, जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम शामिल हैं, ये सभी पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं. पानी को ठंडा होने देने के बाद, आप इसका इस्तेमाल अपने घर के अंदर रखे पौधों या बगीचे में पानी देने के लिए कर सकते हैं. ये खनिज मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करके आपके पौधों को बढ़ने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, इस पानी में मौजूद कैल्शियम जड़ों के विकास में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम क्लोरोफिल के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे आपके पौधे ज्यादा हरे-भरे दिखते हैं. बस इस बात का ध्यान रखें कि पानी का इस्तेमाल करने से पहले उसे कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें.
बालों को साफ करने के लिए
अंडे उबाले हुए पानी का इस्तेमाल आप अपने बालों को धोने के लिए कर सकते हैं. इस पानी में मौजूद मिनरल्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, डैंड्रफ कम करने और बालों को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करता है.
किचन की सफाई
अंडे उबालने वाले पानी की हल्की क्षारीय प्रकृति चिकनाई और गंदगी को हटाने में मदद कर सकती है. आप इसका इस्तेमाल किचन प्लेटफार्म, स्टोव या चूल्हे की सफाई करने में कर सकते हैं. किसी चिपचिपी चीज के निशान हटाने के लिए भी इसे यूज करें तो आपको मदद मिलेगी.
पालतू जानवरों के लिए
अगर आपके पास पालतू जानवर हैं तो उनके भोजन में आप अंडे वाले पानी को मिला सकते हैं. इसमें कैल्शियम होता है, जो जानवरों की हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करता है. कैल्शियम की कमी वजह से जानवरों की हड्डियों में होने वाली समस्याओं से ये बचाता है.
इसे भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाई में तेज कैसे करें? पेरेंट्स को बस इन 3 बातों को रखना होगा ध्यान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं