Suit Ko Kaise Fold Karen: कहीं भी ट्रैवल करते समय बस एक ही सवाल जो सबसे पहले दिमाग में आता है कि कपड़ों को ऐसे कैसे पैक करें कि जगह तो कम लें ही साथ ही साथ सिलवटें भी न पड़ें. कई बार तरह-तरह की ट्रिक अपनाने के बाद भी सिलवटें पड़ ही जाती हैं और ऐसा खासतौर पर लेडिज सूट के साथ होता है, जिसमें दुपट्टा, कुर्ता और सलवार/प्लाज़ो जैसे कई हिस्से होते हैं. इन्हें अगर सही तरीके से फोल्ड करके न रखा जाए, तो इनकी प्रेस जल्दी खराब हो सकती है.
अब आप सोच रहे होंगे कि सूट को ऐसे कैसे फोल्ड करें कि बिना क्रीज़ आए सलवार से लेकर दुपट्टा तक सब कुछ अच्छे से फोल्ड हो जाए, ये रही वीडियो देखिए.
सूट को ऐसे फोल्ड करने का फायदा:
सिलवटें नहीं पड़ती:
अगर आप इस तरीके को फॉलो करते हैं और कुर्ता और दुपट्टा दोनों बिना क्रीज़ के रहते हैं, जिससे कारण ट्रैवल करते समय ज्यादा दिक्कत नहीं होती है.
बैग में जगह बच जाती है:
रोलिंग और तीन-फोल्ड पैकिंग न सिर्फ प्रेस खराब होने से बचती है, बल्कि बैग में काफी जगह भी बच जाती है, जिसके चलते आप बैग में और सामान भी रख सकते हैं.
बैग में कपड़े मिल जाते हैं:
अगर आप एक सूट का पूरा सेट बनाकर रख रहे हैं, तो आपको ट्रैवल में सामान आसानी से मिल जाएगा और सामान निकलते समय आपको मैचिंग सलवार या दुपट्टा खोजने की परेशानी नहीं होती.
वजन नहीं बढ़ता:
सही तरीके से कपड़े फोल्ड करने पर कपड़े बैग में जमा नहीं होते और बैग का वजन भी बराबर रहता है.
कपड़े खराब नहीं होते:
सही तरीके से कपड़ों को पैक करने से न तो कपड़ा खिंचने का डर रहता है और न ही खराब होने का.
इसे भी पढ़ें: काजू-बादाम खरीदने में हर महीने हो रही लूट! इन मार्केट में आधे दाम में मिलता है वही माल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं