विज्ञापन

पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं, बोतल से चिपचिपाहट हटाने का आसान तरीका

पानी की बोतल से स्टिकर हटाने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनर या केमिकल्स की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इसका समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद है. यहां जानिए पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं. बोतल से चिपचिपाहट हटाने के आसान तरीके.

पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं, बोतल से चिपचिपाहट हटाने का आसान तरीका
बोतल से चिपचिपाहट कैसे साफ करें?

घर में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक, कांच या स्टील की बोतल जब नई लेते हैं तो उस पर स्टिकर लगा होता है और ये स्टिकर समय के साथ अपने आप निकल जाता है. कई बार हम खुद ही इस स्टिकर को निकाल देते हैं. स्टिकर तो निकाल देते हैं, लेकिन इसकी गोंद बोतल पर चिपकी रह जाती है और फिर बोतल पर चिपचिपाहट बन जाती है. कई बार बार-बार धोने के बाद भी ये चिपचिपाहट नहीं जाती और बोतल देखने में गंदी लगने लगती है. अगर, आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप आसानी से बोतल की गम को साफ कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं.

पानी की बोतल से स्टिकर हटाने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनर या केमिकल्स की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इसका समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद है. बोतल से चिपचिपाहट हटाने के लिए सिर्फ थोड़ा सा तेल और लिक्विड साबुन की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है.

बोतल पर चिपचिपाहट क्यों जम जाती है?

दरअसल, बोतल पर स्टिकर चिपकाने के लिए एक खास तरह के गोंद का इस्तेमाल किया जाता है. स्टिकर भले ही निकल जाए, लेकिन उसका गोंद अक्सर चिपका ही रहता है. इस गोंद पर धूल और गंदगी आसानी से चिपक जाती है. इससे बोतल जल्दी गंदी दिखने लगती है.

पानी की बोतल से स्टिकर कैसे हटाएं?

पानी की बोतल से स्टिकर हटाने के लिए चिपचिपे हिस्से पर थोड़ा सा कोई भी ऑयल, नारियल तेल या बेबी ऑयल लगा दें. इसके बाद 5 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें, ताकि तेल गोंद को ढीला सके. इसके बाद किसी कपड़े या टिश्यू से उस हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे चिपचिपाहट दूर हो जाती है. इसके अलावा बोतल से गोंद निकालने के लिए तेल और साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे तेल की चिकनाई भी निकल जाएगी और बोतल दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:- पीठ पर दाने कैसे ठीक करें? कमर पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bottle, Bottle Kaise Saaf Karen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com