विज्ञापन

वॉशिंग मशीन की गंदगी और बदबू मिनटों में होगी खत्म, बिना मैकेनिक बुलाए ऐसे करें सफाई

Washing Machine Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन आज के समय में आपको हर घर में मिलेगी. कई बार मशीन में गंदगी जमा हो जाती है. इसकी सफाई के लिए ज्यादातर लोग मैकेनिक को बुलाते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही मशीन को मिनटों में साफ कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानें आसान तरीका.

वॉशिंग मशीन की गंदगी और बदबू मिनटों में होगी खत्म, बिना मैकेनिक बुलाए ऐसे करें सफाई
How to Clean an Automatic Washing: ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को साफ करने का सही तरीका.

How to Clean an Automatic Washing Machine: घर में इस्तेमाल होने वाली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ तो करती है, लेकिन समय के साथ इसमें डिटर्जेंट का अवशेष, गंदगी और नमी जमा होने लगती है. यही वजह है कि कई बार मशीन से बदबू आने लगती है या कपड़े ठीक से साफ नहीं होते. अगर मशीन की नियमित सफाई न की जाए, तो गंदगी के कारण उसमें फंगस भी लग सकती है, जो आपकी मशीन और कपड़ों दोनों की ही सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसलिए फ्रंट लोड और टॉप लोड दोनों तरह की मशीनों की समय-समय पर सफाई करना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की सफाई कैसे करें- (How to Clean an Automatic Washing Machine)

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ऐसे करें साफ-

  • फ्रंट लोड मशीन में सबसे पहले डिटर्जेंट ड्रॉअर की सफाई जरूरी है. मशीन बंद करके ड्रॉअर को बाहर निकालें और गर्म पानी में भिगो दें. जरूरत हो तो इसमें थोड़ा विनेगर या लिक्विड क्लीनर मिलाया जा सकता है. इसके बाद ड्रॉअर के अंदर के हिस्से को कपड़े या ब्रश से साफ करें, जहां अक्सर गंदगी और फंगस जमा होती है.
  • ड्रेन फिल्टर की सफाई भी उतनी ही जरूरी है. मशीन के नीचे लगे फिल्टर को निकालकर उसमें जमा लिंट और गंदगी को साफ करें. फिल्टर को कुछ देर गर्म पानी में भिगोकर फिर से अच्छी तरह धोकर लगाएं.
  • मशीन के ड्रम को साफ करने के लिए खाली मशीन में विनेगर डालकर हॉट साइकिल चलाया जा सकता है. इससे अंदर जमा बैक्टीरिया और बदबू कम होती है. हालांकि, विनेगर का इस्तेमाल बार-बार न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे रबर सील पर असर पड़ सकता है.
  • रबर सील (गैस्केट) की सफाई भी जरूरी है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा नमी और गंदगी जमा होती है. इसके लिए बेकिंग सोडा डालकर खाली साइकिल चलाएं और बाद में कपड़े से सील को साफ करें.
Latest and Breaking News on NDTV

टॉप लोड वॉशिंग मशीन की सफाई कैसे करें-

  • टॉप लोड मशीन के बाहरी हिस्से को सबसे पहले गीले कपड़े से साफ करें. इसके बाद डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर डिस्पेंसर को निकालकर गर्म पानी में धोएं.
  • ड्रम की सफाई के लिए मशीन में गर्म पानी भरें और उसमें एक कप विनेगर डालकर सबसे लंबा और गर्म साइकिल चलाएं. इससे मशीन के अंदर जमी गंदगी हटती है. इसके बाद एक बार साफ पानी से रिंस साइकिल जरूर चलाएं, ताकि विनेगर का अवशेष न रह जाए.
  • अगर ड्रम या एजीटेटर में दाग हैं, तो बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर उसे साफ किया जा सकता है. इसके अलावा फिल्टर की सफाई भी समय-समय पर करनी चाहिए.

इन बातों का रखें खास ध्यान-

हर वॉश के बाद मशीन का ढक्कन या दरवाजा कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें, ताकि अंदर नमी न रहे और फंगस न बने. महीने में कम से कम एक बार मशीन की सफाई करें और जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. नियमित सफाई से न सिर्फ वॉशिंग मशीन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है, बल्कि कपड़े भी ज्यादा साफ और फ्रेश निकलते हैं. थोड़ी सी देखभाल मशीन की लाइफ बढ़ाने के साथ-साथ आपको बेहतर रिजल्ट भी देती है.

ये भी पढ़ें- किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com