घर में खारा पानी आता है? दरअसल कई बार शावर के छेद में कैल्शियम, मैग्नीशियम या गंदगी फंस जाती है और खारे पानी वाली जगह पर ये प्रॉब्लम थोड़ी ज्यादा होती है. जानिए क्या है वाटर फ्लो को बढ़ाने की ट्रिक.और उसने शावर और हैंड जेट को जाम कर दिया है और आप प्लंबर को बुलाकर शावर और हैंड जेट साफ करवाने की सोच रहे हैं, तो एक बार ठहर जाइए. जी हां, आप घर पर ही शावर और जेट स्प्रे को साफ कर कर सकते हैं. वह भी कुछ मिनट में. इससे पानी का फ्लो तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको प्लंबर को पैसा भी नहीं देना पड़ेगा. आपको शावर और जेट स्प्रे को साफ करने के लिए कुछ चीजें चाहिए, जो आपके घर में ही मिल जाएंंगी.
इनो और नींबू की मदद से बढ़ाएं फ्लो
ब्लॉकेज को क्लीन करने के लिए इनो और नींबू के रस को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. अब एक पॉलिथीन में इस घोल को भरकर उलमें शावर या हैंड जेट डाल दें. 25 से 30 मिनट बाद शावर और हैंड जेट को ब्रश से अच्छे से रगड़ कर साफ कर लें. इससे ब्लॉकेज रिमूव हो जाएगी और पानी का बहाव बढ़ जाएगा.

बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से शावर हेड की करें सफाई
एक पुराने बर्तन में थोड़ा सा सफेद सिरका और बेकिंग सोडा डालें. अब शावर का हेड उतारकर उसमें डाल दें. अगर आप शावर हेड उतार नहीं पा रहे हैं तो एक पॉलीथिन को शावर हेड पर ऐसे बांधें कि शावर सिरके में अच्छे से डूब जाए. 2 से 3 घंटे बाद पुराने टूथब्रश से शावर हेड को साफ कर लें. इससे सारे जमे हुए मिनरल और कचरा निकल जाएगा.

नमक और विनेगर की मदद से
नमक और सफेद सिरके की मदद से भी हैंड जेट या शावर को बहुत आसानी से साफ किया जा सकता है. हैंड जेट की ब्लॉकेज को रिमूव करने के लिए थोड़े से नमक में विनेगर को मिलाकर घोल बना लें. अब इस घोल को एक प्लास्टिक के बैग में भरकर उसमें शावर और हैंड जेट को बांधकर रख दें. इसे रात भर ऐसा ही छोड़ दें, फिर अगले दिन हैंड जेट को ब्रश से रगड़कर चमका लें. इस तरीके से कचरा रिमूव हो जाएगा और वॉटर फ्लो बढ़ जाएगा.
यह भी पढ़ें: गीजर कैसे साफ करें? गीजर के अंदर की सफाई कैसे करें, जानिए यहां
प्रस्तुति : दीपांशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं