विज्ञापन

नाखून से खुरचना करें बंद, इन 3 आसान तरीकों से छुड़ाएं नए बर्तन के जिद्दी स्टीकर

क्या आप भी नए बर्तन का स्टीकर हटाने के लिए नाखून से खुरचते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद करें और इस आर्टिकल में बताएं इन ट्रिक्स को ट्राई करें.

नाखून से खुरचना करें बंद, इन 3 आसान तरीकों से छुड़ाएं नए बर्तन के जिद्दी स्टीकर
नए बर्तनों से स्टीकर हटाने का देसी जुगाड़. (Image Instagram myfood_journall)

अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जैसे ही वो बाजार से नया बर्तन खरीदकर लाते हैं, उसे इस्तेमाल करने की खुशी और जल्दबाजी उनमें साफ दिखती है. लेकिन जैसे ही हमारी नजर उस पर लगे सफेद या बारकोड वाले स्टीकर पर पड़ती है, सारा मूड खराब हो जाता है. ये स्टीकर इतने जिद्दी होते हैं कि आसानी से निकलने का नाम ही नहीं लेते. कई लोग इन्हें जबरदस्ती में निकालने के लिए नाखून से खुरचने लगते हैं. ऐसे में आधा स्टीकर तो निकल जाता लेकिन, आधा उसी में लगा रह जाता है, जिसे निकालना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हम इस आर्टिकल में ऐसे हैक्स जानेंगे जो इन स्टीकर को हटाने में मदद कर सकते हैं. 

बर्तन से स्टीकर हटाने के लिए ट्रिक्स- (Sticker Hatane Ke Upaye)

​1. हेयर ड्रायर- 

हेयर ड्रायर स्टीकर हटाने का सबसे आसान और साफ-सुथरा तरीका है, इसमें आपको अपने हाथ भी गीले नहीं करने पड़ेंगे. बर्तनों पर स्टीकर को चिपकाने के लिए जिस गोंद का इस्तेमाल होता है, वह गर्मी मिलने पर पिघल जाता है. बस इसी साइंस का फायदा उठाएं. 

​क्या करें- अपने घर का हेयर ड्रायर लें और उसे हाई हीट मोड पर सेट करें.

​कैसे करें- ड्रायर की गर्म हवा को स्टीकर के ऊपर करीब 1 से 2 मिनट तक मारें. जैसे ही स्टीकर गर्म होगा, उसकी गोंद ढीली पड़ जाएगी. अब एक कोने से स्टीकर को पकड़ें और धीरे से खींच लें. पूरा का पूरा स्टीकर बिना कोई दाग छोड़े एक बार में बाहर आ जाएगा.

2. कुकिंग ऑयल और बेकिंग सोडा- 

किचन में मौजूद कुकिंग ऑयल और बेकिंग सोड़ा स्टीकर को हटाने में मददगार है. 

​क्या करें- एक छोटी कटोरी में एक चम्मच खाने का तेल लें और उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.

​कैसे करें- इस पेस्ट को उखड़े हुए स्टीकर या चिपचिपी जगह पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. तेल और सोडे का रिएक्शन गोंद के सीधे अटैक करता है और उसे बेहद सॉफ्ट बना देता है. कुछ मिनट बाद एक सूखे कपड़े या हल्के स्क्रबर से इसे पोंछ लें. चिपचिपापन पूरी तरह गायब हो जाएगा. 

3. गैस बर्नर की आंच- 

इस ट्रिक का इस्तेमाल सिर्फ स्टील, तांबे, पीतल या एल्युमिनियम के बर्तनों पर ही करें. कांच या प्लास्टिक पर इसे भूलकर भी न आजमाएं.

​क्या करें- गैस चूल्हे को एकदम धीमा जलाएं.

​कैसे करें- जिस बर्तन पर स्टीकर लगा है, उसके ठीक पिछले हिस्से को गैस की आंच पर सिर्फ कुछ सेकंड के लिए रखें. बर्तन को ज्यादा गर्म नहीं करना है, बस हल्का सा गुनगुना करना है.  आंच से हटाते ही चिमटी या किसी कपड़े की मदद से स्टीकर के कोने को पकड़कर खींचें. स्टीकर बिना टूटे एक बार में पूरा साफ निकल आएगा. 

​किन बातों का रखें खास ख्याल-

प्लास्टिक के बर्तनों या डिब्बों पर कभी भी गैस की आंच या बहुत ज्यादा उबलते पानी का इस्तेमाल न करें, इससे उनका शेप बिगड़ सकता है.

स्टीकर निकालने के लिए कभी भी चाकू, चम्मच या नाखूनों से जोर-जोर से न खुरचें. इससे नए बर्तनों पर स्क्रेच आ सकती है.

​अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप सफेद सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर उसमें बर्तन को 15 मिनट के लिए डुबोकर रख सकते हैं. इससे भी स्टीकर आसानी से छूट जाता है.

ये भी पढ़ें- ये 3 देश अपने यहां बसने के लिए लोगों को दे रहे हैं लाखों रुपए, फ्री में मिलेंगी कई और चीजें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sticker Feature, Sticker Suggestion Feature, Sticker Patch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com