आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे खाने के लिए एकदम फ्रेश और केमिकल फ्री चीजें मिलें. लेकिन शहरों में जमीन की कमी के कारण लोग चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाते हैं और मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर चीजों में मिलावट देखी जाती है. अगर आप भी फ्रेश और केमिकल फ्री सब्जियां घर में उगाना चाहते हैं वो भी कम जगह पर, तो इस आर्टिकल में बताए टिप्स को जरूर अपनाएं क्योंकि, बालकनी गार्डनिंग आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कौन-कौन सी सब्जियां बालकनी में लगा सकते हैं.
बालकनी और गमले में कौन सी सब्जियां लगाएं- (Kaun kaun si sabji balcony mein laga sakte hain)
1. हरी मिर्च-
हरी मिर्च न सिर्फ हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप भी फ्रेश हरी मिर्च चाहते हैं, तो बालकनी में इसे लगा सकते हैं.
कैसे लगाएं- आप बाजार से लाई गई सूखी लाल मिर्च के बीजों को निकाल लें. इन्हें एक छोटे से गमले की मिट्टी में दबा दें. मिर्च के पौधे को बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा जगह नहीं चाहिए होती. इसे अच्छी धूप की जरूरत होती है, जो बालकनी में आराम से मिल जाती है. 2 से 3 महीने में इसमें ढेर सारी मिर्चियां आने लगती हैं.
मिर्च के पौधे को लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान...
2. टमाटर-
सब्जी हो या सलाद, टमाटर का इस्तेमाल हर घर में रोज होता है. आप टमाटर के पौधें को गमले में आराम से लगा सकते हैं.
कैसे लगाएं- पके हुए टमाटर के पतले स्लाइस काट लें और उन्हें मिट्टी के ऊपर रखकर हल्की मिट्टी से ढक दें. चेरी टमाटर बालकनी के लिए सबसे बेस्ट होते हैं. ये छोटे-छोटे गमलों में भी बहुत तेजी से फैलते हैं. करीब 60 से 70 दिनों के अंदर ही पौधे पर लाल-लाल रसीले टमाटर दिखने लगेंगे.
3. पुदीना और धनिया-
पुदीना और धनिया दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें चटनी बनानी हो या रायता सबसे पहले इस्तेमाल किया जाता है.
कैसे लगाएं- पुदीना लगाने के लिए आपको बीज की भी जरूरत नहीं है. बाजार से लाए पुदीने की डंठल (Stems) को मिट्टी में गाड़ दें, यह अपने आप फैल जाएगा. धनिया के लिए घर के साबुत धनिए को हल्का सा क्रश करके मिट्टी में बिखेर दें.
ये दोनों ही पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं. महज 20 से 25 दिनों में धनिया आपको फ्रेश मिल जाएगी.
4. पालक-
फ्रेश केमिकल फ्री पालक का स्वाद ही अलग होता है. आयरन और विटामिन से भरपूर पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसे आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं.
कैसे लगाएं- एक चौड़े और कम गहरे गमले या प्लास्टिक के टब में मिट्टी भरें. इसमें पालक के बीजों को छिड़क दें और ऊपर से थोड़ा पानी डाल दें. पालक के बीज सिर्फ 5 से 6 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं. लगभग 4 से 5 हफ्ते में इसकी पत्तियां इतनी बड़ी हो जाती हैं कि आप इन्हें काटकर सब्जी या सूप बना सकते हैं. खास बात यह है कि एक बार पत्तियां काटने के बाद यह दोबारा उग आती हैं.
बालकनी गार्डनिंग टिप्स-
- सही मिट्टी- गमले की मिट्टी में थोड़ा सा कोकोपीट और गोबर की खाद जरूर मिलाएं ताकि पौधे को पूरा पोषण मिले.
- धूप का ध्यान- इन पौधों को रोजाना कम से कम 4-5 घंटे की धूप मिलनी जरूरी है.
- पानी का बैलेंस- गमले में पानी तभी डालें जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखे. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें- बेकार पड़ी कोल्ड ड्रिंक की बोतल से बनाएं ये काम की चीजें, हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं