बच्चों के कान छिदवाना भारतीय परंपरा एक एक अहम हिस्सा मानी जाती है. लेकिन जब बात छोटे बच्चे की आती है, तो माता-पिता के मन में सेफ्टी और दर्द को लेकर कई सवाल आते हैं. वैसे तो कान छिदवाने का प्रोसेस बच्चों के लिए भी सामान्य होता है. हालांकि, एक छोटी सी लापरवाही भी बच्चों के लिए परेशानी और इंफेक्शन का कारण बन सकती है. ऐसे में अगर आप भी अपने बेबी का कान छिदवाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको ईयर पियर्सिंग की जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान पैरेंट्स को जरूर रखना चाहिए. इसकी जानकारी पैरेंटिंग एक्सपर्ट और पीडियाट्रीशियन डॉक्टर अनुराधा ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.
बेबी का कान कब छिदवाना चाहिए?
डॉक्टर अनुराधा बताती हैं कि बच्चे के कान लगभग 6 महीने की उम्र में सुरक्षित रूप से छिदवाए जा सकते हैं. हालांकि, अगर बच्चे को DPT वैक्सीन की तीन डोज लग चुकी हैं, तो 4 महीने की उम्र के बाद भी इयर पियर्सिंग करवाई जा सकती है.
कम दर्द के लिए क्या करें?
डॉक्टर अनुराधा के अनुसार कान छिदवाने से 45 मिनट से 1 घंटे पहले नंबिंग क्रीम जैसे Prelox लगाने से कान का हिस्सा सुन्न हो जाता है, जिससे बच्चे को कम दर्द महसूस होता है. ऐसे में कान छिदवाने के लिए इसी प्रोसेस का उपयोग करें.
स्टरलाइज्ड तरीका अपनाएं
बेबी की ईयर पियर्सिंग के लिए हमेशा स्टरलाइज्ड तरीका अपनाना चाहिए. डॉक्टर अनुराधा बताती हैं कि गनशॉट यानी पियर्सिंग गन जैसा स्टरलाइज्ड प्रोसेस बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है.
कौन सी इयररिंग चुनें?
कान छिदवाने के बाद बेबी को चांदी, सोना, गोल्ड प्लेटेड, सर्जिकल स्टील या टाइटेनियम की स्टड्स पहनाई जा सकती हैं. ध्यान रहे कि निकेल वाली बालियां कभी न पहनाएं, इससे गंभीर एलर्जी हो सकती है.
लटकने वाली इयररिंग न पहनाएं
पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने बताया कि बच्चे को कान छिदवाने के बाद ऐसी बालियां न पहनाएं जो लटकती हों. ये बच्चे के बालों या कपड़ों में फंस सकती हैं. साथ ही बच्चा इन्हें खींच भी सकता है, जिससे कान में चोट लग सकती है और इंफेक्शन हो सकता है.
क्रीम का इस्तेमाल करें
डॉक्टर के अनुसार संक्रमण का खतरा कम करने के लिए कान छिदवाने के बाद 5 से 7 दिनों तक एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाएं. साथ ही, इयररिंग को हल्के हाथ से घुमाते रहें, ताकि स्किन से स्टिक न हो.
6 महीने से पहले ने निकालें इयर रिंग
कान को पूरी तरह ठीक होने तक इयररिंग न निकालें और कम से कम 6 हफ्ते तक पहनाए रखें.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दिखने वाले पेरिस के Eiffel Tower और असलियत में कितना फर्क? महिला के शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज और रक्षा बंधन पर आपकी साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देंगे ये Blouse Designs, देखिए Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं