- इस तरह करें बालों की देखभाल.
- रुक जाएगा बालों का झड़ना.
- हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद.
Hair Care: सर्दियों में बालों का झड़ना तेजी से बढ़ जाता है. इसकी बड़ी वजह शुष्क और ठंडी सर्द हवाएं होती हैं. ये हवा बालों की नमी सोख लेती है जिससे स्कैल्प रूखी हो जाती है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इस दिक्कत को दूर करने के लिए ऐसे कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic Remedies) हैं जिन्हें दादी-नानी और शायद मम्मी भी इस्तेमाल करती आयीं हैं. ये प्राकृतिक तरीके बालों को भरपूर पोषण देने के साथ ही उनका झड़ना (Hair Fall) रोकते हैं. इन नुस्खों के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको अपने बाल लहराते और चमकदार दिखने लगेंगे. तो फिर देर मत कीजिए और जल्दी से जान लीजिए हेयर फॉल कंट्रोल करने के उपायों के बारे में.
शरीर में कैल्शियम की कमी बनती है कई दिक्कतों की वजह, इन 5 चीजों को खाकर दूर करें Calcium Deficiency
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
बाल झड़ने के आयुर्वेदिक उपाय | Hair Fall Ayurvedic Remedies
मेथी
मेथी को आयुर्वेद में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. बालों का झड़ना रोकने में मेथी (Methi) में पाए जाने वाला प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड कारगर साबित होता है. यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है. मेथी के इस्तेमाल के लिए एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर पीस लें. इसे पेस्ट बनाकर नारियल के तेल या फिर नारियल के दूध में मिलाएं. इस तैयार मिश्रण को बालों पर जड़ों से लेकर सिरों तक लगाकर आधा घंटा रखें और फिर सिर धो लें. इस हेयर मास्क को हर 15 दिन में एक बार लगाया जा सकता है.
विटामिन सी से भरपूर आंवला (Amla) बालों की कई दिक्कतों को दूर करता है. इसे बालों में लगाने के लिए आंवला को सुखाकर पीस लें. 2 चम्मच आंवला के पाउडर को बराबर मात्रा में नींबू के रस के साथ मिला लें. आप चाहें तो आंवला के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस मिश्रण को बालों पर लगाकर रखें और आधे घंटे बाद धो लें.
सर्दियों में बालों के झड़ने का एक कारण स्कैल्प पर जमी गंदगी भी होता है. इसे दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. नीम स्कैल्प की अच्छे से सफाई करता है और बैक्टीरिया को बालों की सतह से हटाता है. इससे बालों का टूटना भी रुकता है. नीम लगाने के लिए इसे पीसकर हेयर मास्क (Hair Mask) की तरह लगा लें. आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें. इसे डैंड्रफ दूर करने के लिए भी लगाया जा सकता है.
मेंहदीएंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों वाली मेहंदी बालों का झड़ना रोक सकती है. इसे लगाने पर बालों से एक्सेस ऑयल हट जाता है और हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में मदद भी मिलती है. मेहंदी को पानी के साथ घोलकर पेस्ट बनाएं और बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें. ध्यान रहे कि मेहंदी आपको बहुत ज्यादा देर लगाकर नहीं लगनी है वर्ना बालों पर लालिमा दिखने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं