विज्ञापन

कितने नंबर पर चलेगा AC? इस यक्ष प्रश्‍न का आज म‍िलेगा उत्तर, एक्सपर्ट से जानें AC कितने पर चलाना चाहिए

AC Kis Number Par Chalana Chahie: अगर अप्रैल के बाद कुछ महीने तक आपके घर में इस बात को लेकर महायुद्ध होता है कि एसी को 16 पर चलाना है या 26 पर तो यह लेख आपके लिए ही है. यहां हमने बात की है पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, डॉ समीर भाटी से समझने की कोश‍िश की कि आख‍िर हर घर में होने वाले इस महायुद्ध का सेहत की नजर से कैसे अंत किया जा सकता है...

कितने नंबर पर चलेगा AC? इस यक्ष प्रश्‍न का आज म‍िलेगा उत्तर, एक्सपर्ट से जानें AC कितने पर चलाना चाहिए
AC कितने टेंपरेचर पर चलाना है सही? जानें

What Should the AC Temperature Be: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. सूरज की तपिश अब धीरे-धीरे बढ़ रही है और घरों में एसी-कूलर चलने शुरू हो रहे हैं. लेकिन अक्सर ये सवाल मन में आता है कि आखिर रूम में एसी का टेम्परेचर कितना होना चाहिए? एसी का आइडियल टेंपरेचर क्या होता है? कुछ लोग रूम को बहुत अधिक ठंडा रखना पसंद करते हैं तो कुछ हल्का ठंडा रखते हैं. बहुत से लोग इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि एसी को कितने तापमान पर चलाया जाए. इसे लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, डॉ समीर भाटी से समझने की कोश‍िश की कि आख‍िर हर घर में होने वाले इस महायुद्ध का सेहत की नजर से कैसे अंत किया जा सकता है... 

कितना होना चाहिए एसी का टेम्प्रेचर (What Should the AC Temperature Be?)

डॉ समीर भाटी ने कहा कि जिस तरह कुछ लोग एकदम ठंडा पानी पीते हैं, जिसके बिना उन्हें लगता है कि उनकी प्यास ही नहीं बुझी. वहीं कुछ लोग हल्का ठंडा पीते हैं या नॉर्मल पीते हैं. एसी के साथ भी ऐसा ही होता है. एसी का टेम्प्रेचर कई बार पर्सन टू पर्सन वैरी करता है और लोग अपने पसंद के हिसाब से एसी का टेम्प्रेचर रखते हैं.

AC कितने पर चलाएं (At what temperature should I run the AC?)

डॉ भाटी कहते हैं कि एसी को 22 से 25 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए. इसे कमरे के लिए आइडियल टेंपरेचर कह सकते हैं. इससे आपको गहरी और अच्छी नींद आएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि कई बार रात में तापमान नीचे गिर जाता है, ऐसे में ठंड लगने लगती है. लिहाजा आपको बीच-बीच में एसी ऑफ भी कर देना चाहिए, क्योंकि एसी बॉडी को डिहाइड्रेट भी करता है.

उन्होंने आगे कहा कि एसी में सोने के बाद सुबह उठने पर कई बार आप रिफ्रेशिंग फील नहीं करते. इससे बचने के लिए 22 से 25 के बीच एसी का टेम्प्रेचर रखें और बीच-बीच में एसी को ऑफ कर दें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Temperature Should I Run The AC,  What Should The AC Temperature Be, Ideal AC Temperature,  AC Temperature,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com