Ideal AC Temperature In India: भयंकर गर्मी में AC के बिना गुजारा मानों बेहद मुश्किल है. अब जब पूरा दिन AC चलेगा, तो बिल भी ज्यादा आएगा. ऐसे में घर भी ठंड रहे और बिल भी ज्यादा न आए, इसके लिए क्या किया जा सकता है? कई बार लोगों के दिमाग में यह सवाल उठता है कि AC को कितने नंबर पर चलाना चाहिए. क्या आप भी उन्हें में से एक हैं, अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ हर शहर की गर्मी, नमी और मौसम को देखकर AC का सही नंबर यानी तापमान कितना होना चाहिए, इससे जुड़ी कुछ जानकारी शेयर करने वाले हैं.

AC कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए?
दिल्ली-NCR में AC कितने नंबर पर चलाएं?
भयंकर गर्मी के कारण तापमान 40 से 45°C तक चला जाता है, जिसके कारण हवा में नमी कम होती है. ऐसे में यहां AC का टेंपरेचर 24 से 26°C रखा जाए, तो कमरों में आरामदायक ठंडक बनी रहती है. इस सेटिंग पर बिजली की बचत भी अच्छी होती है.
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
- अगर दोपहर में घर बहुत गर्म हो जाए तो 1 घंटे के लिए 23°C पर चला सकते हैं, फिर 25°C पर कर दें.
- एसी में फैन मोड चालू रखने से ठंडक जल्दी फैलती है.
मुंबई में AC कितने नंबर पर रखें?
मुंबई में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है. यही कारण है यहां AC का डीह्यूमिडिफायर मोड अच्छी तरह से काम करता है. अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो AC का टेंपरेचर 25 से 27°C तक रख सकते हैं. इससे बिजली की खपत भी कम होगी.
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
ह्यूमिडिटी ज्यादा हो तो कुछ देर ड्राय मोड चलाएं.
बेंगलुरु में AC कितने नंबर पर चलाएं?
बेंगलुरु का मौसम पूरे साल हल्का ठंडा और संतुलित रहता है. यहां AC की जरूरत तो पड़ती है, लेकिन बहुत कम तापमान की नहीं. इसलिए आप यहां 26 से 28°C पर AC चला सकते हैं.
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
- रात में 27 से 28°C पर चलाना आरामदायक रहता है.
- फैन स्पीड मीडियम रखें, यह काफी ठंडक देता है.
इसे भी पढ़ें: चाट और टिक्की से बोर हो गए? घर पर बनाएं सुपर क्रिस्पी सूजी रिंग्स, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं