विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

अनुष्का ने शादी में पहनें दीपिका पादुकोण के झुमके! लोग बोले-रणवीर ने दिए होंगे उधार

विराट अनुष्का के वेडिंग आउटफिट से लेकर जूलरी तक सभी कुछ डिज़ाइनर सब्यासाची का था. अनुष्का ने पिंक कलर का लहंगा पहना. वहीं, विराट भी लाइट पिंक रंग की शेरवानी में दिखे.

अनुष्का ने शादी में पहनें दीपिका पादुकोण के झुमके! लोग बोले-रणवीर ने दिए होंगे उधार
अनुष्का शर्मा के झुमके
  • 21 दिसंबर को दिल्ली में ग्रेंड रिसेप्शन
  • दीपिका ने 'जियो फिल्मफेयर अवार्ड मराठी' में पहनें ये झुमके
  • पेल पिंक स्पाइनल और अनकट डायमंड से बना ये झुमका
नई दिल्ली: साल 2017 की सबसे बड़ी शादी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हर किसी की जुबान पर है. गुपचुप हुई ये शादी इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में हुई. इस शादी में सिर्फ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही रहे. जल्द ही ये दोनों भारत लौटने वाले हैं. 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं. यहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार और दोस्त शरीख होंगे. 

विराट अनुष्का के वेडिंग आउटफिट से लेकर जूलरी तक सभी कुछ डिज़ाइनर सब्यासाची का था. अनुष्का ने पिंक कलर का लहंगा पहना. वहीं, विराट भी लाइट पिंक रंग की शेरवानी में दिखे. अनुष्का और विराट के ये आउटफिट डिज़ाइनर सब्यासाची के 2016 के समर वेडिंग कलेक्शन में से है. अनुष्का के लहंगे को 67 कारीगरों ने 32 दिनों में बनाया.  
 
jhumka

ये भी पढ़ें - VIDEO: कॉकटेल पार्टी में विराट ने गाया गाना, देखिए कितनी इमोशनल हो गईं अनुष्का

इस सब से अलग सोशल मीडिया पर दीपिका और अनुष्का के एक कनेक्शन की एक खबर काफी चर्चा में है. दीपिका और अनुष्का की एक तस्वीर पर लोग काफी चुटीले अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं. आपको बता दें ये कनेक्शन और कुछ नहीं बल्कि अनुष्का और दीपिका के झुमके का है. दीपिका पादुकोण ने 27 अक्टूबर 2017 को हुए 'जियो फिल्मफेयर अवार्ड मराठी' समारोह में यह झुमके पहने थे. पेल पिंक स्पाइनल और हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड से बने यही झुमके अनुष्का ने भी अपनी शादी पर पहना. 
 
jhumka

ये भी पढ़ें - Photos: मेहंदी से विदाई तक, विराट-अनुष्का ने पहने कीमती रत्नों से जड़े हुए कपड़े


देखें वीडियो - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Anushka Jhumka, Anushka Sharma Wedding Look, Virat Anushka Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com