Brain Boosters: जिस तरह हम अपनी हेल्थ, बाल और स्किन का ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह हमें अपने ब्रेन का भी ख्याल रखना चाहिए. यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारी डाइट का असर हमारे शरीर पर पड़ता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फूड के बारे में जिसका असर सीधा आपके ब्रेन फंक्शनिंग पर होगा. ये फूड याददाश्त (Memory) बेहतर करने से लेकर ब्रेन फंक्शन (Brain Function) भी अच्छा करने तक का काम करेंगे. तो अगर आप अपने दिमाग को हेल्दी, तेज और शार्प बनाना चाहते हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट (Diet) में जरूर शामिल करें.
दिमाग तेज करने वाले फूड | Brain Boosting Food
अगर आप अपने ब्रेन को हेल्दी और तेज बनाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फल और सब्जियों का कॉन्बिनेशन जरूर रखें. फल और सब्जियां आपकी बॉडी और ब्रेन तक बैलेंस्ड न्यूट्रिशन पहुंचाने का बेहतरीन जरिया है. बैरीज ऐसे फल हैं जिन्हें न्यूट्रीशनिस्ट एक हेल्दी डाइट (Healthy Diet) में शामिल करने की सलाह देते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बैरीज (Berries) विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत हैं. 2014 के एक अध्ययन से पता चलता है कि बैरीज खाने से याददाश्त में सुधार हो सकता है. आप अपनी डाइट में ब्लू बैरीज, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरीज को शामिल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैरेंट्स को लगातार ये चिंता सताती रहती है कि क्या खिलाने से बच्चों का दिमाग तेज होगा. एक ताजा रिसर्च के मुताबिक नियमित रूप से मछली (Fish) खाने से दिमाग तेज होता है और ब्रेन हेल्दी रहता है. साल्मन, मर्केल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा अल्बाकोर टूना नाम का तत्व पाया जाता है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो तेजी से कुछ सीखने और याददाश्त के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो हेल्दी ब्रेन और मेमोरी के लिए फिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बादाम (Almond) ब्रेन में एसिटाइलकोलाइन के लेवल को बढ़ाने में मददगार होते हैं . इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी6, ई, जिंक, प्रोटीन आपको बेहतर मेमोरी देने के साथ-साथ दिमाग को तेज करने में भी मदद करते हैं.
डार्क चॉकलेट खाने से ब्रेन फंक्शन इम्प्रूव हो सकता है. 2018 की एक स्टडी के निष्कर्ष बताते हैं कि डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स न्यूरोप्लास्टी को बढ़ा सकते हैं जोकि मस्तिष्क की खुद को रिऑर्गनाइज करने की एबिलिटी है. इसलिए चॉकलेट का सेवन करने से ना सिर्फ माइंड हेल्दी रहता है बल्कि ब्रेन भी और अच्छे तरीके से फंक्शन करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
UPSC Result: पहले तीन स्थान पर लड़कियां, श्रुति शर्मा बनीं टॉपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं