विज्ञापन

मुंहासे, झाइयां और बाल झड़ने का कारण सिर्फ त्वचा नहीं, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव है जरूरी

एक्सपर्ट के अनुसार, कई स्किन और हेयर संबंधी समस्याओं की जड़ हार्मोनल बदलाव, शरीर की आंतरिक गड़बड़ियां, मेटाबॉलिज्म, पोषण की कमी या खराब लाइफस्टाइल हो सकती है.

मुंहासे, झाइयां और बाल झड़ने का कारण सिर्फ त्वचा नहीं, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव है जरूरी
मुंहासे और झाइयां
file photo

आज के समय में ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े लोग पहले की तुलना में कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं. साल 2026 में लोग स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदते समय उनके इंग्रीडिएंट्स पर खास ध्यान देते हैं और सिर्फ ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना चाहते हैं जिनसे अच्छे रिजल्ट मिले. अब लोग सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी ब्यूटी ट्रेंड को आंख बंद करके नहीं अपनाते, बल्कि यह भी देखते हैं कि वह त्वचा विशेषज्ञ यानी डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताया गया है या नहीं. इसके साथ ही, लोग ऐसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल भी करने लगे हैं, जो पहले आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, स्किन और हेयर केयर के बारे में जानकारी बढ़ने के बावजूद मुंहासे, समय से पहले बुढ़ापा दिखना, झाइयां और बाल झड़ने जैसी समस्याएं आज भी हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही हैं.

मुंहासों और बाल झड़ने की असली वजह क्या है?

लंबे समय तक लोगों ने मुंहासों और बाल झड़ने को सिर्फ बाहरी या कॉस्मेटिक समस्या माना. इसलिए इनका इलाज भी ज्यादातर फेस वॉश, क्रीम, सीरम या स्कैल्प ट्रीटमेंट जैसे उत्पादों के जरिए किया जाता रहा. हालांकि, ये प्रोडक्ट्स कुछ हद तक मदद जरूर करते हैं, लेकिन अब एक्सपर्ट मानते हैं कि लगातार होने वाले मुंहासे और अत्यधिक बाल झड़ने के पीछे केवल त्वचा या बालों की सतह जिम्मेदार नहीं होती. इन समस्याओं पर शरीर की आंतरिक स्थिति, पर्यावरण और लाइफस्टाइल का भी बड़ा असर पड़ता है, जिसे सिर्फ प्रोडक्ट्स से पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता.

एक्सपर्ट के अनुसार, कई स्किन और हेयर संबंधी समस्याओं की जड़ हार्मोनल बदलाव, शरीर की आंतरिक गड़बड़ियां, मेटाबॉलिज्म, पोषण की कमी या खराब लाइफस्टाइल हो सकती है. अच्छी त्वचा और बालों के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स जरूर जरूरी हैं, लेकिन मुंहासे, झाइयां, समय से पहले बुढ़ापा और बाल झड़ने जैसी समस्याओं के पीछे अक्सर शरीर के अंदर होने वाले बदलाव भी जिम्मेदार होते हैं. वीएलसीसी ग्रुप की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियांका केशव के अनुसार, स्वस्थ त्वचा और बाल अक्सर व्यक्ति की पूरी हेल्थ का आईना होते हैं. हार्मोन, पोषण, तनाव, लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिक हेल्थ जैसी चीजें त्वचा और बालों पर सीधा असर डालती हैं.

मुंहासे

तनाव से कार्टिसोल का स्तर बढ़ना जो तेल या सीबम बढ़ाता है. इसके अलावा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन और कम नींद के कारण भी मुंहासे होते हैं. ऐसे में चीनी, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को कम करें. हरी सब्जियां और फल खाएं.  चेहरे को बार-बार धोने से बचें और दिन में केवल दो बार किसी हल्के फेस वॉश का इस्तेमाल करें.

झाइयां

घर के अंदर या बाहर, हर दो घंटे में SPF 30 या 50 सनस्क्रीन का उपयोग करें. आंवला, संतरा और नींबू जैसे विटामिन-सी से भरपूर फल अपने आहार में शामिल करें.

बाल झड़ना

संतुलित आहार जैसे अपनी डाइट में दाल, अंडे, नट्स, और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें, जो प्रोटीन और जिंक से भरपूर हों. इसके साथ ही स्कैल्प की देखभाल के लिए, अगर स्कैल्प पर डैंड्रफ या दाने हैं तो तेल लगाने से बचें. ज्यादा कसकर चोटी बांधने से बचें और रोजाना 7-9 घंटे की अच्छी नींद लें.

यह भी पढ़ें:- 92 किलो से 60 किलो, गुरुग्राम की इस महिला ने बताया 5 चीजें छोड़कर 32 किलो वजन कैसे घटाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acne, Pigmentation, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com