- वास्तु के मुताबिक इस दिशा में रखा जाता है डस्टबिन.
- घर में वास्तु का है खास महत्व.
- उचित दिशा में रखा जाता है डस्टबिन.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व दिया गया है. इसके साथ ही घर में रखे जाने वाले प्रत्येक समान की दिशा भी निर्धारित की गई है. वास्तु (Vastu) के जानकार बताते हैं कि अगर घर में कोई समान उचित दिशा में नहीं रखा जाता है तो उसका विपरीत परिणाम नुकासानदेह साबित हो सकता है. डस्टबिन (Dustbin) का इस्तेमाल अमूमन हर घर में होता है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कहा गया है कि अगर घर में रखा हुआ कूड़ादान सही और उचित स्थान पर नहीं है तो इसका नकारात्मक असर परिवार के सदस्यों पर होता है. साथ ही घर से सदस्यों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं डस्टबिन से जुड़े वास्तु टिप्स.
वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रखना चाहिए डस्टबिन | According to Vastu in which direction the dustbin should be placed
दरअसल वास्तु शास्त्र में डस्टबिन को घर के भीतर सही दिशा में रखने के लिए बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक डस्टबिन को हमेशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए. ये दिशाएं विसर्जन के लिए उचित मानी गई हैं. यही कारण है कि इस दिशा में डस्टबिन रखना अच्छा होता है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम की दिशा में भी कूड़ेदान को रखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तर-पूर्व में नहीं रखना चाहिए डस्टबिन | Dustbin should not be kept in North-East
शास्त्र के मुताबिक डस्टबिन को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिशा देवता को समर्पित माना गया है. इस दिशा में कूड़ादान रखने से घर में रहने वालों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
दक्षिण-पूर्व में ना रखें कूड़ादान | Do not place dustbin in South-East
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि दक्षिण-पूर्व की दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए. क्योंकि माना जाता है कि इस दिशा में कूड़ादान रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही जमा पूंजी पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है.
पूरब और उत्तर दिशा | East and North Direction
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के पूरब और उत्तर की दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए. इससे घर के लोगों के विकास में बाधा उत्पन्न होती है. साथ ही परिवार के लोग सुस्त पड़ने लगते हैं. किसी भी काम में मन नहीं लगता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये 5 बुरी आदतें बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, आज से ही करना छोड़ दें ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं