विज्ञापन

हनीमून के बाद खुलती है असली पोल, शादी की वो कड़वी सच्चाइयां जो आपको कोई नहीं बताता

Marriage Reality After Honeymoon: शादी के बाद अचानक कई तरह की असलियत सामने आने लगती हैं. ऐसी बातें जिनके लिए शायद आप बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. आइए, शादी से जुड़ी उन 5 कड़वी सच्चाइयों के बारे में जानें जो अक्सर हनीमून का दौर खत्म होने के बाद ही सामने आती हैं.

हनीमून के बाद खुलती है असली पोल, शादी की वो कड़वी सच्चाइयां जो आपको कोई नहीं बताता
Bitter Truths About Marriage: शादी के बाद अचानक कई असलियतें सामने आने लगती हैं.

Bitter Truth of Marriage: शादी का लड्डू जो खाए पछताए, जो न खाए पछताए. ये कहावत सच ही है. शादी के बाद सबसे खूबसूरत फेज होता है हनीमून फेज. यानी शुरुआती एक दो महीने. लेकिन, जैसे ही हनीमून का खुमार उतरता है और असल जिंदगी शुरू होती है. आपको एहसास होता है कि फिल्मों में दिखाई जाने वाली शादियों और असल जिंदगी की शादियों में जमीन-आसमान का फर्क होता है. अचानक कई तरह की असलियत सामने आने लगती हैं. ऐसी बातें जिनके लिए शायद आप बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. आइए शादी से जुड़ी उन 5 कड़वी सच्चाइयों के बारे में जानें जो अक्सर हनीमून का दौर खत्म होने के बाद ही सामने आती हैं.

शादी से जुड़ी वो सच्चाइयां, जो हनीमून के बाद पता चलती हैं | Truths About Marriage That You Only Discover After the Honeymoon)

शादी एक बड़ी जिम्मेदारी

हनीमून तक प्यार का मतलब अक्सर एक-दूसरे की आंखों में खो जाना और एक-दूसरे की तारीफें करना होता है. लेकिन, जब आप अपनी रियल लाइफ में यानी रूटीन लाइफ में लौटते हैं, तो आपको एहसास होता है कि शादी असल में कुछ और भी है. यहां किराने का सामान लाना, बिजली का बिल भरना और घर की जिम्मेदारियां आपस में बांटना भी शामिल होता है.

ये भी पढ़ें: 150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!

परफेक्ट पार्टनर सिर्फ फिल्मी बात

डेटिंग के दौरान या हनीमून के समय, हर कोई अपना सबसे अच्छा रूप दिखाता है, लेकिन जब दो लोग 24 घंटे, सातों दिन एक ही छत के नीचे रहते हैं, तो उनकी असली आदतें सामने आ ही जाती हैं. बिस्तर पर गीला तौलिया छोड़ देना, जोर-जोर से खर्राटे लेना, या सुबह उठते ही बिना ब्रश किए खाना-पीना, ये सभी बातें उस परफेक्ट छवि को तोड़ देती हैं. कड़वी सच्चाई यह है कि आपको अपने पार्टनर को, उसकी कमियों के साथ ही, अपनाना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

छोटी-मोटी बातों पर झगड़े

हनीमून पर अगर आपको लगता है कि आप दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं होगा, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है. जैसे ही हनीमून खत्म होता है और दो अलग-अलग सोच वाले लोग मिलकर फैसले लेने लगते हैं, तो उनके बीच मतभेद होना एक आम बात बन जाती है.

ये भी पढ़ें: बेडरूम सास‑ससुर के पास था, Joint Family में 15 साल कैसे गुज़रे – मेरी कहानी

प्यार के बीच पैसा!

शादी के बाद, घर का बजट बनाना, खर्चों को मैनेज करना और बचत की प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है. कपल्स को अक्सर आमतौर पर हनीमून के ठीक बाद यह एहसास होता है कि पैसे को लेकर उनका नजरिया एक-दूसरे से काफी अलग है. एक पार्टनर सेविंग करना चाहता है, तो दूसरा खर्च करना पसंद करता है. इस विषय पर खुलकर बात न करने से रिश्ते में एक बड़ी दरार आ सकती है.

पर्सनल स्पेस नहीं रह जाता

शादी से पहले जब जो जी में आया वो किया. जब आपका मन करे आप सो सकते हैं या जब आपका मूड हो दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं, लेकिन शादी के बाद आपका समय पूरी तरह से आपका अपना नहीं रह जाता. आपको हर फैसले में अपने पार्टनर को शामिल करना होता है और उनकी सहूलियत और आराम का ध्यान देना होता है.

ये भी पढ़ें: तरबूज मीठा है या फीका? खरीदते वक्त ये 5 सेकंड की ट्रिक जरूर अपनाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com