Termite Removal Tips In Hindi: दीमक एक ऐसा धीमा जहर है जो आपके लाखों रुपये के कीमती और महंगे फर्नीचर को देखते ही देखते मिट्टी का ढेर या पाउडर बना देती है. कई बार तो जब तक हमें पता चलता है, तब तक लकड़ी अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी होती है. अगर आपके घर में भी सोफा, बेड, अलमारी या दरवाजों में दीमक ने अपना घर बना लिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस इन आसान और असरदार घरेलू तरीके अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं.
दीमक भगाने के घरेलू उपाय- (Best Home Remedies For Termites)
1. सफेद सिरका और नींबू का रस-
किचन में मौजूद सफेद सिरका दीमक के लिए काल से कम नहीं है. एक कप सिरके में दो नींबू का रस अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिक्सचर को एक स्प्रे बोतल में भरें. जहां भी आपको दीमक या उसकी बनाई मिट्टी की लकीरें दिखें, वहां इसका जमकर छिड़काव करें. इसकी तेज एसिडिक प्रॉपर्टीज दीमक को तुरंत खत्म कर देती हैं.

2. बोरिक एसिड-
दीमक को मारने के लिए बोरिक एसिड सबसे बेस्ट और पक्का तरीका माना जाता है. आप बाजार से बोरिक एसिड पाउडर ले आएं. अब पानी में इस पाउडर को मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें. इस घोल को दीमक लगी जगह पर स्प्रे करें या ब्रश की मदद से लगा दें. जब दीमक इसके संपर्क में आती है, तो वह बच नहीं पाती.
3. नमक और गर्म पानी-
यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है. बराबर मात्रा में नमक और गर्म पानी को आपस में मिला लें, जब तक कि नमक पूरी तरह घुल न जाए. अब इस नमकीन पानी को सीरिंज (इंजेक्शन) या स्प्रे की मदद से दीमक के छेदों के अंदर डालें. नमक दीमक के शरीर को सुखा देता है, जिससे वे तुरंत मर जाती हैं.
4. नीम का तेल-
नीम में ऐसे गुण होते हैं जो कीड़े-मकोड़ों को दूर रखते हैं. अगर आप दीमक वाली जगह पर नीम का शुद्ध तेल लगाते हैं, तो दीमक वहां से भाग खड़ी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि नीम का तेल पूरी तरह से सेफ है और इससे फर्नीचर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता. आप चाहें तो रुई (कॉटन) की मदद से इसे लकड़ी पर लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- होटल में सफेद बेडशीट ही क्यों होती हैं? रंगीन चादरें क्यों नहीं बिछाते बड़े Hotel?
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं