विज्ञापन

200 में ब्रांडेड जैसे दिखने वाले जूते! दिल्ली के इन मार्केट्स का जान लिया सच, तो मॉल में जाना भूल जाओगे

Delhi Secret Shoe Market: अगर आप भी सस्ते में ब्रांडेड दिखने वाले जूते खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली में आपके लिए कुछ मार्केट बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. चलिए जानते हैं आपको किन मार्केट का रुख करना चाहिए.

200 में ब्रांडेड जैसे दिखने वाले जूते! दिल्ली के इन मार्केट्स का जान लिया सच, तो मॉल में जाना भूल जाओगे
Best Shoes Market In Delhi: दिल्ली की इन मार्केट्स में आपको बजट फ्रेंडली शूज मिल जाएंगे. (AI Image)

Best Delhi Market For Cheap Shoes: दिल्ली को शॉपिंग का दिल यूं ही नहीं कहा जाता. यहां हर बजट के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर मिलता है. एक तरफ चमचमाते मॉल्स हैं, जहां एक जोड़ी जूते हजारों में मिलते हैं, तो दूसरी तरफ ऐसे स्ट्रीट मार्केट्स भी हैं जहां 200-300 रुपये में आपको बिल्कुल ब्रांडेड जैसा दिखने वाला फुटवियर मिल सकता है. यही वजह है कि कॉलेज स्टूडेंट्स, फैशन लवर्स और बजट शॉपर्स इन मार्केट्स की ओर खिंचे चले आते हैं. खास बात यह है कि यहां आपको ट्रेंड के हिसाब से लेटेस्ट डिजाइन मिलते हैं, वो भी बिना जेब खाली किए. अगर आप भी कम पैसों में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन मार्केट्स का सच जानना आपके लिए जरूरी है.

कम बजट में ब्रांडेड दिखने वाले जूतों की मार्केट्स | Markets for Shoes That Look Branded on a Low Budget

1. सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली का सबसे फेमस स्ट्रीट मार्केट है. यहां आपको 200-400 रुपये में स्नीकर्स, सैंडल और फ्लैट्स की शानदार वैरायटी मिलती है. कई बार यहां एक्सपोर्ट सरप्लस सामान आता है, इसलिए डिजाइन और फिनिशिंग देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मोलभाव करना यहां की असली कला है, बिना बारगेनिंग के खरीदारी अधूरी है.

ये भी पढ़ें: बिना केमिकल घर से कीड़े‑मकोड़े भगाने के आसान और असरदार तरीके

2. पालिका बाजार

पालिका बाजार अपने अंडरग्राउंड सेटअप के लिए जाना जाता है. यहां आपको स्पोर्ट्स शूज और कैजुअल फुटवियर की ऐसी रेंज मिलेगी जो देखने में बिल्कुल ब्रांडेड लगती है. कीमत 200 से 500 रुपये के बीच आसानी से मिल जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट खासकर लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां ट्रेंडी हील्स, जूती और स्लिपर्स बहुत कम दाम में मिल जाते हैं. हर दुकान की क्वालिटी अलग होती है, इसलिए खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच लें.

4. करोल बाग

करोल बाग मार्केट उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बजट में थोड़ा समझौता कर सकते हैं लेकिन क्वालिटी चाहते हैं. यहां 300-700 रुपये में ऐसे जूते मिल जाते हैं जो लंबे समय तक चलते हैं. यहां बारगेनिंग कम होती है, लेकिन प्रोडक्ट थोड़ा बेहतर मिलता है.

ये भी पढ़ें: AC की कूलिंग कम हो रही है? नॉर्मल सर्विस या डीप क्लीनिंग, क्या है सही विक

खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • जूते हमेशा पहनकर ट्राई करें.
  • सोल और सिलाई जरूर चेक करें.
  • बहुत सस्ते के चक्कर में खराब क्वालिटी न लें.
  • नकली ब्रांड नाम देखकर भ्रमित न हों.

दिल्ली के ये मार्केट्स साबित करते हैं कि स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा ज्यादा पैसा खर्च करना जरूरी नहीं होता. अगर आप सही जगह और सही तरीके से खरीदारी करते हैं, तो 200-300 रुपये में भी शानदार फुटवियर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: जालमुड़ी क्या होती है और कैसे बनाते हैं? बंगाल की मशहूर स्ट्रीट डिश की आसान रेसिपी

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Shoes In Delhi, First Copy Shoes Market, Cheap Branded Look Shoes, Delhi Secret Shoe Market, Shoes Under 300 Delhi, Budget Shoes Delhi Market, Branded Shoes Dupe India, Delhi Wholesale Shoe Market, Best Delhi Market For Cheap Shoes Under 500, First Copy Branded Shoes Delhi Market Location, Where To Buy Cheap Shoes In Delhi That Look Branded
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com