Hair spray for hair growth : आपको लंबे बाल का शौक है लेकिन हेयर फॉल के चलते आपका सपना पूरा नहीं हो पा रहा? इसके लिए आप महंगे से महंगे तेल से लेकर मास्क का इस्तेमाल करके देख चुकी हैं, लेकिन मन मुताबिक परिणाम अभी नहीं मिल रहा है. तो एक बार यहां बताई जा रही होम रेमेडी को ट्राई करके देखिए. हमें यकीन है कि आपको इसका अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है. आपको घर में रखी चीजों से हेयर स्प्रे बनाना है फिर इसे हर दिन बालों में अप्लाई करना है. 1 महीने के अंदर आपको अपने बालों की लंबाई में अंतर समझ आने लगेगा. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे इसे तैयार करना है...ताकि आप जितना जल्दी हो अपने बालों की बिगड़ी हालत सुधार सकें.
कैसे घर पर तैयार करें हेयर स्प्रे
ब्राउन राइस + युक्कासामग्री:
½ कप ऑर्गेनिक ब्राउन राइस
2 कप पानी
¼ चम्मच युक्का पाउडर
अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल
बनाने का तरीकाब्राउन राइस को 1 ¾ कप पानी में 10 से 15 मिनट तक उबालें.
चावल के पानी को सुरक्षित रखते हुए छान लें.
इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
ठंडा होने के बाद, चावल के पानी के मिश्रण में युक्का पाउडर डालें.
धीरे-धीरे ¼ कप पानी डालें जब तक यह तरल न हो जाए.
अब आप अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की 1 से 2 बूंदें डालें इसमें मिक्स करिए.
अब स्प्रे बोतल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. जब उपयोग न हो तो इसे फ्रिज में रखें.
एलोवेरा जैल + पानीसामग्री
¼ कप एलोवेरा जेल
1 ¼ कप पानी
1 चम्मच नारियल तेल एप्पल साइडर सिरका (ऑप्शनल)
एक कटोरी में, एलोवेरा जेल को पानी के साथ मिलाएं.
नारियल तेल या एप्पल साइडर सिरका (वैकल्पिक) मिलाएं.
अब एक स्प्रे बोतल में डालें. उपयोग करने से पहले अच्छी तरह शेक कर लीजिए ताकि सारे इंग्रीडिएंट्स अच्छे से मिक्स हो जाएं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सामग्री
1 नींबू
2 कप पानी
एक बर्तन
एक स्टोव या हॉट प्लेट
एक छलनी
एक खाली स्प्रे बोतल
नींबू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
नींबू के टुकड़ों को एक बर्तन में रखें और उन्हें पानी से ढक दें.
नींबू और पानी को उबाल लें और उन्हें तब तक रखें जब तक कि पानी का हिस्सा आधा न हो जाए.
अब उबले हुए नींबू के पानी को ठंडा होने दीजिए.
फिर, नींबू के पानी को छान लें और इसे एक साफ स्प्रे बोतल में रख दीजिए.
अब स्प्रे बोतल पर इसकी सामग्री और तैयार करने की तारीख लिखें.
अगर तैयार स्प्रे छूने पर चिपचिपा लगता है, तो बस इसे थोड़े से पानी से पतला कर लें.
अपने हेयर स्प्रे को इस्तेमाल से पहले रेफ्रिजरेटर में रखें. यह एक हफ़्ते तक इस्तेमाल हो सकता है. अगर आपका हेयरस्प्रे धुंधला हो जाता है, उसमें फफूंद के लक्षण दिखते हैं या अजीब सी गंध आती है, तो उसे जल्द से जल्द फेंक दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं