Chimney Sticky Oil Removal Hacks: किचन हमारे घर का वो हिस्सा होता है, जहां सिर्फ खाना ही नहीं पकता बल्कि, फैमिली की सेहत का भी ध्यान रखा जाता है. इसलिए हमेशा किचन को साफ-सुधरा रखना चाहिए. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि रोज पूड़ी और पराठे का तेल किचन चिमनी पर चिपचिपी परत जमा कर देता है. इसे कई बार साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. क्या आप अपनी किचन की चिमनी को बिना मेहनत के साफ करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा सस्ता उपाय बता रहे हैं, जिससे आप मिनटों में गोंद जैसी गंदी चिमनी को साफ कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.
गरम पानी और बेकिंग सोडा किचन की चिमनी को साफ करने का सस्ता तरीका-
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है. ये तेल की जिद्दी परत को तोड़ देता है. और गरम पानी उस जमी हुई चिकनाई को पिघला देता है. दोनों मिलकर ऐसा कमाल करते हैं कि स्क्रब करने की जरूरत ही नहीं पड़ती. तेल अपने आप निकलकर पानी में घुलने लगता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोई तेज केमिकल नहीं है, इसलिए हाथों को नुकसान नहीं होगा और चिमनी की बॉडी भी खराब नहीं होगी.

Photo Credit: Pexels
कैसे साफ करें चिमनी-
स्टेप 1- फिल्टर निकालें-
चिमनी के नीचे की तरफ जाली या फिल्टर लगे होते हैं. इन्हें हल्के से पुश करके बाहर निकाल लें. ज्यादातर चिमनी में ये आसानी से निकल जाते हैं.
स्टेप 2- गरम पानी-
एक बड़े भगोने या टब में इतना पानी लें कि फिल्टर उसमें पूरा डूब जाए. पानी को गैस पर खूब गरम कर लें. उबाल आना चाहिए. गैस बंद कर दें.
स्टेप 3- बेकिंग सोडा-
अब इस खौलते पानी में 4 से 5 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. डालते ही झाग बनेगा, डरें नहीं. ये नॉर्मल है. चम्मच से थोड़ा चला दें ताकि सोडा घुल जाए. अगर चिकनाई बहुत ज्यादा है तो 1 चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड भी मिला सकते हैं.
स्टेप 4- फिल्टर को डुबाएं-
चिपचिपे फिल्टर को आराम से इस गरम घोल में डाल दें. ध्यान रहे कि पानी बहुत गरम है, इसलिए चिमटे का इस्तेमाल करें. बस अब 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें. आप देखेंगे कि तेल की परत खुद-ब-खुद निकलकर पानी के ऊपर तैरने लगेगी.
स्टेप 5- हल्का सा रगड़ें-
15 मिनट बाद फिल्टर को बाहर निकालें. अब किसी पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट स्क्रबर से हल्का-हल्का रगड़ दें. आपको जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सारी चिकनाई निकल चुकी होगी.
स्टेप 6- सुखाकर वापस लगाएं-
साफ फिल्टर को धूप में या पंखे के नीचे अच्छे से सुखा लें. गीला फिल्टर कभी वापस न लगाएं वरना करंट का खतरा हो सकता है. सूखने के बाद इसे चिमनी में वापस फिट कर दें.
ये भी पढ़ें- पहले खाओ फिर लगाओ! महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं मैंगो फेस पैक
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं