UPTET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शुरू हो गई है. जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का सपना देखते हैं, वो upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 27 मार्च से UPTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जो कि 26 अप्रैल, 2026 को खत्म होगा. कैंडिडेट 1 मई, 2026 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे.
वहीं रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले UPESSC ने एक नोटिस जारी कर कैंडिडेट को एक नकली वेबसाइट के बारे में चेतावनी दी है. कमीशन ने साफ किया है कि साइट "uptet2026.in" नकली है और कैंडिडेट को सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in के ज़रिए ही आवेदन करना है.
जनरल, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए दोनों पेपर्स के लिए एप्लीकेशन फीस 1,000 रुपये है. शेड्यूल्ड कास्ट (SC) और शेड्यूल्ड ट्राइब (ST) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ये फीस 500 रुपये है. वहीं जबकि दिव्यांग लोगों के लिए फीस 300 रुपये रखी गई है.
UPTET 2026 के लिए रजिस्टर कैसे करें?
- UPTET 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें. बता दें कि OTR रजिस्ट्रेशन के बाद ही आगे का प्रोसस पूरा किया जा सकेगा.
- अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- जरूरी डिटेल्स भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
जानें ये नए नियम
परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह बताना होगा कि उनका कोई जुड़वा भाई या बहन है या नहीं. अगर है, तो उसकी जानकारी भी शेयर करनी होगी. इसके अलावा उम्मीदवार को आवेदन के दौरान लाइव फोटो भी अपलोड करनी होगी.
UPTET एग्जाम क्या होता है
UPTET एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है. उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लोगों को ये परीक्षा पास करनी होती है. UPTET परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है -
- पेपर-I (प्राथमिक स्तर): यह उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं.
- पेपर-II (उच्च प्राथमिक स्तर): यह उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं