UPTET Result: हाल ही में हुई UPTET परीक्षा के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट का इंतजार है. कुछ दिन पहले upessc.up.gov.in पर प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद अब रिजल्ट से ठीक पहले फाइनल आंसर की जारी होगी. परीक्षा इसी महीने यानी जुलाई की 2 से 4 तारीख तक आयोजित हुई थी. फिलहाल अभ्यर्थियों की कॉपियों की चेकिंग तेजी से हो रही है और इसके लिए डेडलाइन भी तय की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब तक यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
आपत्तियों का निपटारा होने के बाद जारी होगी आंसर की
प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद तमाम अभ्यर्थियों से सवालों को चुनौती देने का मौका दिया गया था. जिन तमाम सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, उनकी जांच की जा रही है और देखा जा रहा है कि दावा सही है या फिर नहीं. अभ्यर्थियों का दावा किसी सवाल पर सही पाया जाता है तो उसे हटा दिया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के हिसाब से रिजल्ट भी तैयार होगा.
कॉपी चेकिंग की डेडलाइन
रिजल्ट के इंतजार के बीच बताया गया है कि 20 जुलाई तक कॉपियों की चेकिंग हर हाल में पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद बाकी का काम शुरू होगा और फिर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. सब कुछ सही रहा तो रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते या फिर अगस्त के पहले हफ्ते तक भी जारी किया जा सकता है.
कहां जारी होगा रिजल्ट?
कॉपियों की चेकिंग खत्म होने और डेटा फीडिंग के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. आयोग की तरफ से कोई भी जानकारी फोन पर या किसी मैसेज के जरिए नहीं दी जाती है, ऐसे में लगातार वेबसाइट को फॉलो करते रहें.
ये भी पढ़ें - 'कंफ्यूज्ड हैं कि 10वीं की पढ़ाई करें या 11वीं की...' CBSE सेकेंड बोर्ड रिजल्ट में देरी पर फूट रहा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं