विज्ञापन

UP Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती के रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी, अब कुल इतने उम्मीदवार देंगे मेन्स

UP Lekhpal Result 2026: लेखपाल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. आयोग की तरफ से कटऑफ भी जारी की गई है.

UP Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती के रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी, अब कुल इतने उम्मीदवार देंगे मेन्स
UPSSSC PET Lekhpal Result

UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने  PET लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आयोग की तरफ से कटऑफ भी जारी की गई है, जिसके बाद ये साफ हो चुका है कि कितने उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. आइए जानते हैं कि कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं और कटऑफ के बाद कितने उम्मीदवार मेन्स परीक्षा देंगे. 

मेन्स में कितने उम्मीदवार होंगे शामिल?

यूपी लेखपाल की मेन्स परीक्षा में कुल 7,994 पदों के लिए 3,66,712 उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. यानी पदों के मुकाबले करीब 15 गुना अभ्यर्थी आगे की परीक्षा के लिए चुने गए हैं. आयोग ने PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

कितनी है कटऑफ?

  • सामान्य, OBC, SC और EWS कैटेगरी के लिए 55.12 नंबर तय किए गए हैं
  • ST (अनुसूचित जनजाति) के लिए 47.50 नंबर चाहिए
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के लिए 38.63 नंबर 
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 52.97 नंबर 

UPSSSC PET लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Click here to view your result for Advt. No. 01-Exam/2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • जो पेज खुलेगा, वहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करना होगा
  • इसके बाद'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा
  • रिजल्ट में आपकी स्क्रीन पर लिखा होगा कि आपका सिलेक्शन हुआ या नहीं

अब मेन्स की तैयारी

शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तैयारी करनी होगी. क्योंकि कम पदों के लिए ज्यादा उम्मीदवार हैं, ऐसे में कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा हाई है. मेन्स के लिए आयोग की तरफ से जल्द एडमिट कार्ड और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. सिर्फ वही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो निर्धारित कटऑफ को पूरा करते हैं. 

UPSC CSE 2026: हाथ से निकल जाएगा IAS-IPS बनने का मौका, आवेदन के लिए कुछ ही घंटे बाकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com