UPSC CSE Prelims 2024 Registration: आईएएस और आईपीएस बनने की परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा (CSE 2024 Pre) के लिए रजिस्ट्रेशन की आज, 5 मार्च अंतिम तारीख है. ऐसे में जो युवा यूपीएससी की इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं और बिना देरी तुरंत आवेदन फॉर्म भरें. इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
UPSC CSE 2024: जरूरी योग्यता
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 1 अगस्त 2024 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1992 से पहले या 1 अगस्त 202 के बाद का नहीं होना चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UPSC EPFO पर्सनल असिस्टेंट के 335 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से, डिग्री जरूरी
UPSC CSE 2024: चयन के तीन चरण
यूपीएससी सीएसई 2024 रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1056 रिक्त पदों को भरा जाएगा. कुल 1056 पदों में 40 पद पर्सन विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी कैटेगरी के लिए आरक्षित है. यूपीएससी उम्मीदवारों का सेलेक्शन चयन प्रक्रिया के तीन चरण यानी प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए करेगी. यूपीएससी सीएसई 2024 प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे. यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 26 मई को किया जाना है.
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिकक परीक्षा 2024 फॉर्म कैसे भरें | How to apply for UPSC CSE 2024
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर ओटीआर ऑप्शन पर क्लिक करें.
अगले स्टेप में उम्मीदवार सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होगा.
अब लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए आवेदन फॉर्म भरें.
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट कर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं