UPSC IFS Main Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. यूपीएससी आईएफएस 2024 मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों में पहला नाम भावेश भोजराज रोयडा का है. दूसरे नंबर पर संस्कार विजय और तीसरे नंबर वाले उम्मीदवार का नाम पंशेरिया भौतिक देवराजभाई है. उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर यूपीएससी पोर्टल पर जारी किए गए पीडीएफ में सूचीबद्ध हैं. अब इन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 2024 में भाग लिया है, वे अपना यूपीएससी आईएफएस मेंस रिजल्ट 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. आयोग द्वारा यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक किया गया था.
यूपीएससी आईएफएस मेंस 2024 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 स्थित संघ लोक सेवा आयोग कार्यालय में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू का शेड्यल अलग से घोषित किया जाएगा. आयोग जल्द ही यूपीएससी आईएफएस 2024 इंटरव्यू शेड्यूल जारी करेगा. यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू चरण में भाग लेने के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-II (DAF-II) भरना और जमा करना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरव्यू में उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के दावों के प्रमाण के रूप में मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. इन दस्तावेजों में आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) या बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित दस्तावेज और यात्रा भत्ता (टीए) फॉर्म शामिल हैं.
यूपीएससी आईएफएस मेंस रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें (How to check the UPSC IFS 2024 Main Exam Results?)
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, What's New पर क्लिक करें.
इसके बाद Written Result (with name): Indian Forest Service (Main) Examination, 2024 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रिजल्ट के पीडीएफ पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर उत्तीर्ण उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर वाली पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी. यहां से अपने नाम या रोल नंबर को चेक करें भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं