UPSC CDS 1 Final Merit List 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल मेरिट लिस्ट 2024 जारी कर दिया है. इसमें कुल 590 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें पुरुषों के पाठ्यक्रम के लिए 470 और महिलाओं के पाठ्यक्रम के लिए 120 का चयन किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने सीडीएस यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS 1) परीक्षा में भाग लिया है, वे यूपीएससी सीडीएस 1 मेरिट लिस्ट 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov,in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने बताया कि यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा में उम्मीदवारों के अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं. उम्मीदवारों के अंक फाइनल रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपनी वेबसाइट पर 30 दिनों के लिए उपलब्ध रहेंगे. UPSC CDS 1 Final List 2024: लिंक
यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल मेरिट लिस्ट में कुल 590 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इनमें से 470 पुरुष उम्मीदवार और 120 महिलाएं हैं, जो अप्रैल 2025 में शुरू होने वाले 121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष) और 35वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर तकनीकी) कोर्स में शामिल होंगी. इन उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में एडमिशन मिलेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Govt Jobs: इस हाईकोर्ट ने 1673 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
यूपीएससी के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस 2024 मेरिट लिस्ट तैयार करने में उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है. सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है. इन उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जाएगा.
UPSC CDS I Final Merit List: टॉपर लिस्ट
पुरुषों में रणबीर नेगी, अर्चित चौहान और देवेंद्र शर्मा ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं, जबकि महिलाओं में दिव्या, प्रांजल नांगरे और मानसी बसेरा ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं.
यूपीएससी ने बताया कि 121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) (एनटी) (यूपीएससी) पाठ्यक्रम की सूची में कुछ ऐसे उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया था.
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमिक में टॉप 10 उम्मीदवार | (OFFICER TRAINING ACADEMY (MEN)
रोल नंबर नाम
5801695- रणबीर नेगी
3505020 अर्चित चौहान
7905030 देवेन्द्र शर्मा
1409171 दीपक सिंह राठौड़
0812220 अंकित
6100099 कुँवर सतीश विक्रम
0801462 अविकेश छिल्लर
0301588 अभिषेक मील
2611190 तरूण कुमार सोनी
1003130 एस जयदीप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं