विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2021

UPSC IFS Admit Card: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC IFS Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो 28 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित होने वाली है.

UPSC IFS Admit Card: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
UPSC IFS Admit Card: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी.
नई दिल्ली:

UPSC IFS Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो 28 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित होने वाली है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 4 अक्टूबर को हुई प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

Download UPSC IFoS Main Exam Admit Card

UPSC ने कहा, "सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 के माध्यम से 4 अक्टूबर 2020 को आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर निम्नलिखित रोल नंबर वाले उम्मीदवार भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं."

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

इस बीच UPSC भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 की डिटेल 10 फरवरी को जारी कर सकता है. UPSC द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ आयोजित की जानी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC IFS Admit Card, Indian Forest Service Main Exam Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com