विज्ञापन

UPSC Recruitment 2026: UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2026 : इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ora/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

UPSC Recruitment 2026: UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) एक शानदार अवसर लेकर आया है. यूपीएससी ने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ए एवं ग्रुप बी के कुल 194 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें एयरवर्थनेस ऑफिसर, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स, साइंटिस्ट-B, असिस्टेंट डायरेक्टर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई टेक्निकल व अकैडमिक पद शामिल हैं. यह भर्ती इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्निकल और टीचिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका मानी जा रही है.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ora/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

पदों की डिटेल्स और कुल वैकेंसी 

इस भर्ती के जरिए अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 194 पद भरे जाएंगे. इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं - 

पदवैकेंसी 
एयरवर्थनेस ऑफिसर      25
डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स44
मैनेजर (मेल मोटर सर्विस)8
साइंटिफिक ऑफिसर2
असिस्टेंट डायरेक्टर27
एसोसिएट प्रोफेसर1
लेक्चरर2
असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइंस

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और उम्र सीमा

इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है. उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech, M.Sc या मास्टर डिग्री होनी जरूरी है. कई पदों के लिए 1 से 10 साल तक का अनुभव भी मांगा गया है. उम्र सीमा पोस्ट के अनुसार, 30 से 48 साल तक तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

सैलरी और सुविधाएं

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी. पदों के अनुसार पे लेवल इस प्रकार है - 

लेवल-10 से लेवल-12: 56,100 से 2,08,700 रुपये 

अकैडमिक लेवल-13A1 (एसोसिएट प्रोफेसर पद): हायर पे 

लेवल-7 और लेवल-8: 44,900 से 1,42,400 रुपये

इसके साथ ही डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन जैसी केंद्र सरकार की दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.

सिलेक्शन प्रोसेस 

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में किया जाएगा - 

1.योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

2.इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट

3.डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच (जहां लागू हो)

एप्लीकेशन फीस 

1.सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार: 25 रुपये 

2.एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवार: शून्य 

3.फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे - डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं.

स्टेप 2 : रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें.

स्टेप 3 : ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

स्टेप 4 : जरूरी डॉक्युमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.

स्टेप 5 : फीस का भुगतान करें (यदि लागू हो).

स्टेप 6 : फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें- बिना TET के कैसे बन सकते हैं सरकारी टीचर? जानें क्या होते हैं ऑप्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com