विज्ञापन

UPPSC PCS Interview 2024: आज से शुरू हो रहे हैं UPPSC PCS इंटरव्यू, 2,719 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

UPPSC PCS लिखित परीक्षा के नतीजे 4 फरवरी को जारी किए गए थे. जबकि 5 फरवरी को Interview का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. नोटिफिकेशन के अनुसार Interview 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगे. ये कुल 23 दिन तक चलेंगे.

UPPSC PCS Interview 2024: आज से शुरू हो रहे हैं UPPSC PCS इंटरव्यू, 2,719 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

UPPSC PCS Interview: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh public service commission) की पीसीएस-2024 भर्ती प्रक्रिया का आखिरी चरण यानी इंटरव्यू सिलेक्शन स्टेज आज से शुरू हो रहा है. UPPSC PCS 2024 इंटरव्यू 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक होंगे. इंटरव्यू का आयोजन प्रयागराज में कमीशन के ऑफिस में होगा. UPPSC PCS Interview 2024 के लिए 2,719 उम्मीदवार का चयन हुआ है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 887 पदों को भरा जाना है. यानी अपनी जगह बनाने के लिए उम्मीदवार को बोर्ड के सामने अपनी योग्यता अच्छे से साबित करनी होगी. जो उम्मीदवार ऐसा करने में सफल रहेंगे उनका चयन हो जाएगा. 

कितनी देर का होता है UPPSC PCS Interview

UPPSC PCS Interview के जरिए उम्मीदवारों की योग्यता देखी जाती है. इस दौरान उम्मीदवार की  पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन और डिसीजन-मेकिंग स्किल को जांची जाता है. उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं. जो उम्मीदवार सही तरीके से और विश्वास के साथ सवालों के जवाब देते हैं, उनका चयन हो जाता है. बात की जाए की UPPSC PCS Interview कितनी देर का होता है, तो ये आम तौर पर 20 से 50 मिनट तक का होता है. 

UPPSC PCS लिखित परीक्षा के नतीजे 4 फरवरी को जारी किए गए थे. जबकि 5 फरवरी को Interview का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. नोटिफिकेशन के अनुसार Interview 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगे. ये कुल 23 दिन तक चलेंगे. Interview को कई चरणों में लिया जाएगा. पहला 16 फरवरी से 28 फरवरी तक. हालांकि 22 फरवरी को साक्षात्कार नहीं होगा. इसके बाद मार्च में 9 से 14 तक Interview होंगे. उसके बाद 16 से 20 मार्च तक Interview होंगे.

UPPSC PCS 2024 भर्ती प्रक्रिया के तहत 24 अलग-अलग पदों में 947 रिक्तियां होनी है. इनमें से 887 पदों पर साक्षात्कार के आधार पर भर्ती होगी. जबकि 60 पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा. 

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPSC PCS Interview 2024, UPPSC PCS Exam, UPPSC PCS Prayagraj, UPPSC PCS Exam Date, UPPSC PCS Reporting Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com