UPPSC Latest News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/ महिला) परीक्षा -2021 का रिजल्ट निरस्त कर रिजल्ट की नई लिस्ट जारी की है. स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा (Staff Nurse Recruitment Exam) का नया रिजल्ट UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.up.nic.in पर जारी किया है. स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने रिजल्ट की जांच यूपीपीएससी की साइट से कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयोग ने स्टाफ नर्स सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/ महिला) परीक्षा -2021 के पुराने रिजल्ट को निरस्त कर जो नई सूची जारी की गई है. उसमें 55 उम्मीदवारों को मेरिट से बाहर कर दिया गया है. वहीं इस परीक्षा में असफल रहे 146 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है. आयोग ने तय मानक से कम अंक होने के कारण 55 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया है जबकि 146 उम्मीदवारों को श्रेष्ठता के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है. बता दें कि मेरिट लिस्ट में जगह पा चुके उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही आयोग नियुक्ति पत्र जारी करेगा.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 4743 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया था. स्टाफ नर्स सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/ महिला) परीक्षा -2021 का रिजल्ट इस साल 4 जनवरी को जारी किया था. इस पद के लिए नर्सिंग की डिग्री के साथ पांच साल का अनुभव आयोग ने मांगा था. अनुभव के लिए 15 अंक जबकि परीक्षा के लिए 85 अंक दिए जाने थे. रिजल्ट जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों ने कहा कि आयोग ने अनुभव प्रमाण पत्र को नजरअंदाज कर दिया है, जिसके बाद अनुभव के अंकों को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं. हाइकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया, जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति का गणन किया गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति ने अनुभव प्रमाण पत्र की दोबार जांच की, इसके बाद संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है.
स्टाफ नर्स ग्रेड 2 के 4743 पदों के सापेक्ष 3105 उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है. वहीं आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि योग्य उम्मीदवार के नहीं मिलने के कारण स्टाफ नर्स के 1638 पद खाली रह गए हैं.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: कब बोलेंगे प्रधानमंत्री?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं