UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने (UPSSSC) मुख्य सेविका (Head Servant) मेन्स परीक्षा 2022 के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त करेगा. जिन उम्मीदवारों ने PET परीक्षा पास की है और अब तक यूपीपीएससी मुख्य सेविका परीक्षा (UPPSC Mukhya Sevika exam 2022) के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूपीपीएससी मुख्य सेविका परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त 2022 है. बता दें कि यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UPSSSC Recruitment 2022: भर्तियां किस विभाग में
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मुख्य सेविका के 2693 पदों पर यह भर्ती बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ( child development services and nutrition department, Uttar Pradesh) में करेगा. बता दें कि कुल पदों में से 1076 पदों पर सामान्य वर्ग, 565 पदों पर एससी, 53 पद पर एसटी, 727 पद पर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों और 269 पदों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.
UPSSSC Recruitment 2022: योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में समाजशास्त्र, समाज कार्य, गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में बैचलर डिग्री हो या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो.
UPSSSC Recruitment 2022: सैलरी
मुख्य सेविका के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 ग्रेड पे 2800 रुपये सैलरी मिलेगी.
UPSSSC Recruitment 2022: आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगा.
UPSSSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये देना होगा.
UPSSSC Recruitment 2022: आवेदन फॉर्म में सुधार
आयोग की इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज यानी 24 अगस्त है. हालांकि उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार 31 अगस्त 2022 तक भी कर सकते हैं. यहीं नहीं आवेदन शुल्क का भुगतान भी इस तारीख तक किया जा सकता है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: कब बोलेंगे प्रधानमंत्री?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं