विज्ञापन

UPPSC टीजीटी भर्ती परीक्षा के 4 विषयों का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

UPPSC TGT Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा (TGT Exam 2025) के चार विषयों के नतीजे घोषित कर दिए है.  उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 732 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इस परीक्षा का आयोजन राज्य के कई शहरों में 25 जनवरी, 2026 को किया गया था.

UPPSC टीजीटी भर्ती परीक्षा के 4 विषयों का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक
उर्दू विषय की परीक्षा में 732 उम्मीदवार सफल हुए हैं.

UPPSC TGT Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा, 2025 के चार विषयों के नतीजे घोषित कर दिए है. संगीत, कृषि, कला और उर्दू विषयों के नतीजे जारी किए हैं. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. जिन भी उम्मीदवार ने ये परीक्षा दी है, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आयोग की और से जारी की गई सूची में उन उम्मीदवारों के नाम हैं, जिन्होंने ये परीक्षा पास की है. आयोग के अनुसार संगीत विषय में कुल 433 उम्मीदवार पास हुए हैं. ये परीक्षा 25 जनवरी 2026 को हुई थी. 3 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए पंजीकरण कराया था. कुल 1874 उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 433 अभ्यर्थियों पास हैं जो कि अब मुख्य परीक्षा देंगे.

कृषि विषय की टीजीटी प्रारंभिक परीक्षा जो कि 24 जनवरी, 2026 को आयोजित हुई थी. इस परीक्षा में 6 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा को  224 उम्मदीवारों ने पास किया है. उर्दू विषय में 732 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इस परीक्षा का आयोजन राज्य के कई शहरों में 25 जनवरी 2026 को किया गया था. 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

कला विषय की परीक्षा को कुल 2854 उम्मीदवारों ने पास किया है. ये एग्जाम 24 जनवरी 2026 को हुआ था. प्रारंभिक परीक्षा में 9 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिनमें से 2854 उम्मीदवारों ने ये मुख्य परीक्षा पास की है.

कैसे चेक करें नतीजे

  1. UPPSC TGT परीक्षा के नतीजे चेक करने के लिए आयोग की साइट-https://uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  2.  यहां पर नोटिस सेक्शन में जाएं.
  3. इस जगह पर परीक्षा का लिंक होगा. हर विषय के नतीजे अलग से जारी किए गए हैं.
  4. लिंक पर क्लिक करते ही नतीजे सामने आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- UPSC में बेटे की 10वीं रैंक से भी खुश नहीं हुए पिता, टॉपर नहीं बनने पर ग्रह-नक्षत्रों को दिया दोष

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com