अगर आपने भी यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा पास कर ली है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होम गार्ड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर नोटिस सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके साइन-इन करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालें.
कब से कब तक होगा टेस्ट?
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए DV और PST का आयोजन 13 जुलाई से 06 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. किसी वजह से परीक्षा से छूटने वाले उम्मीदवारों के लिए 07 अगस्त 2026 को रिजर्व डे रखा गया है.
इस भर्ती के जरिए कुल 41,424 पदों को भरा जाना है. लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल के बीच हुआ था, जिसमें पास होने वाले 1,07,221 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक मानक परीक्षण के लिए चुना गया है. यह संख्या कुल पदों से करीब 2.6 गुना ज्यादा है.
कौन लेगा यह टेस्ट?
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) को पारदर्शी बनाने के लिए यूपी पुलिस बोर्ड ने एक कमेटी बनाई है. इस कमेटी में 4 सदस्य होंगे:
अध्यक्ष: जिलाधिकारी द्वारा नामित कोई डिप्टी कलेक्टर.
सदस्य 1: जिला पुलिस प्रभारी द्वारा नामित कोई डिप्टी एसपी.
सदस्य 2: जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित कोई राजपत्रित अधिकारी.
सदस्य 3: मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित कोई मेडिकल ऑफिसर.
दिल्ली एम्स में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी, 460 पदों पर भर्ती के नतीजे घोषित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं