विज्ञापन

SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, वैकेंसी समेत पढ़ लें हर जरूरी डिटेल, आवेदन शुरू

SSC selection post phase 14 vacancies: लाखों छात्रों का इंतजार खत्‍म हो गया है. SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, वैकेंसी समेत पढ़ लें हर जरूरी डिटेल, आवेदन शुरू

SSC selection post phase 14 vacancies: लाखों छात्रों का इंतजार खत्‍म हो गया है. SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि  4 मई 2026 है. जानें वैकेंसी से जुड़ी हर डिटेल. 

SSC selection post phase 14 Vacancy 
काफी समय से छात्र SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का इंतजार कर रहे थे. अब इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस भर्ती के तहत 3000 से अधिक पदों को भरा जाना है.

इसके जरिए Stenographer, Lab Attendant, Junior Engineer, Assistant, Clerk व अन्‍य कई पदों को भरा जाएगा. ज्‍यादातर पदों के लिए 12वीं पास योग्‍यता मांगी गई है. 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है. महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति,  अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों (ESM) आदि को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. 

यहां से देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन- 

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_RHQ_2026_phase_xiv.pdf

कैसे करें आवेदन 
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 
होमपेज पर SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती लिंक के सामने Apply पर क्लिक करें. 
छात्र अपनी डिटेल्‍स रजिस्टर करें. 
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन पत्र को ध्‍यान से भरें और सबमिट कर दें. 
अब फॉर्म जमा होने की रसीद डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट ले लें.   
 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ssc Selection Post Phase 14 Vacancies, Ssc Selection Post Phase 14, SSC Selection Post Phase 14 2026, SSC Selection Post Phase 14 Application Form, SSC Selection Post Phase 14 Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com