विज्ञापन

SSC Selection पोस्ट फेज 14 एग्जाम 2026 की डेट जारी, सितंबर से होगा पेपर

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 एग्जाम से जुड़ा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें इस एग्जाम की तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है. ये एग्जाम सितंबर में होने जा रहा है.

SSC Selection पोस्ट फेज 14 एग्जाम 2026 की डेट जारी,  सितंबर से होगा पेपर
इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग लागू है. 

SSC Exam: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2026 की डेट जारी कर दी है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की और से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार, यह एग्जाम 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज XIV 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक बार एग्जाम का शेड्यूल अच्छे से चेक कर लें. बता दें कि SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2026 ऑनलाइन मोड में होगा.

क्या है एग्जाम का पैटर्न 

एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज से 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे. यह एग्जाम कुल 200 नंबरों का होगा. इसकी अवधि 1 घंटे की होगी. इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है.  हर गलत जवाब के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. इसलिए हर सवाल का जवाब सोच समझकर ही दें.

SSC Phase 14 एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी होगी

SSC एग्जाम से दो या तीन हफ्ते पहले एग्जाम सिटी स्लिप को जारी करेगा. एग्जाम सिटी स्लिप पर उम्मीदवारों का एग्जाम किस शहर में होगा. इसकी जानकारी दी गई होगी. ताकि उम्मीदवार आवंटित परीक्षा शहर के लिए पहले से ही यात्रा की व्यवस्था कर सकें. वहीं एग्जाम से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे. जिन्हें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा.

एग्जाम वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचें.
  • अपने साथ SSC Phase 14 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाएं.
  • ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज तस्वीरें
  • किसी भी तरह का पेपर अपने साथ लेकर न जाएं.

ये भी पढ़ें- RBI Grade B Phase 2 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक, जानें अगली प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC Selection Post Phase 14 Exam 2026, SSC Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com