विज्ञापन

SSC Recruitment 2026: ASO के 341 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 341 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देर किए फॉर्म भर दें.

SSC Recruitment 2026: ASO के 341 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई
23 जुलाई तक पहुंचानी होगी फॉर्म की हार्ड कॉपी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर भर्ती निकाली है. आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो आज फॉर्म भर दें. एसएससी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेश के अनुसार, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) पोस्ट के लिए जारी 341 रिक्तियों में केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से 318 और विदेश मंत्रालय (कैडर सेल) से 23 पद शामिल हैं. इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई थी. जो कि आज खत्म होने जा रही है. 

23 जुलाई तक पहुंचानी होगी फॉर्म की हार्ड कॉपी

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज रात 11 बजे तक आवेदन किया जा सकता है.  ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी. ये कॉफी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 'क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पर 23 जुलाई को शाम 6 बजे तक या उससे पहले डाक के जरिए पहुंचानी होगी.

जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी, जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से पहुंचाने की अंतिम तिथि 30 जुलाई के शाम 6 बजे तक तय की गई है.

कब होगा एग्जाम

चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), सेवा-रिकॉर्ड (एपीएआर) का मूल्यांकन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा. कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) अगस्त में आयोजित होने की संभावना है. जिसकी तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. जिन लोगों की नियुक्ति की जाएगी उन्हें सैलरी के तौर पर 44,900 से 1,42,400 रुपए हर महीने दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- IPS पीडी नित्या की प्रेगनेंसी के बीच दिलचस्प तबादला, पति IPS पंकज यादव को सौंपेंगी जोधपुर ग्रामीण SP का चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ssc Aso Apply Online, SSC  Vacancies, SSC Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com