SSC Recruitment: आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है.
- एसएससी ने ग्रुप बी और सी के 1136 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं.
- आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है.
नई दिल्ली:
भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) एवं ग्रुप-सी में विभिन्न पदों की 130 श्रेणियों के लिए विज्ञापन दिया है जिसके तहत विभिन्न विभागों/संगठनों में 1136 रिक्त पद भरे जाएंगे. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मामलों के मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के उत्तरी क्षेत्र में पदों की 36 श्रेणियों में 299 रिक्तियां हैं. सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सभी पदों या रिक्तियों के क्षेत्रवार विवरण और विस्तृत विज्ञापन एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है.
इसमें कहा गया है कि कोई भी आवेदक एक से अधिक क्षेत्रों में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में होगी. पदों एवं रिक्तियों, पात्रता की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.
SSC Recruitment: CGL Tier 1 परीक्षा में इन विषयों से आएंगे सवाल, जानिए पैटर्न
उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.online पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है.
अन्य खबरें

RRB Admit Card: Group D के उम्मीदवार 24 सितंबर की परीक्षा के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
(इनपुट- भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
SSC Jobs, SSC, SSC 2018, SSC Online