सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे लोगों के लिए SSC ने बंपर वैकेंसी निकाली हैं. SSC MTS के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मई 2019 है. आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई है. उम्मीदवारों को 2 टायर की परीक्षा देनी होगी. इन परीक्षाओं में सफल होने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
पद का नाम
मल्टी टास्किंग स्टाफ (SSC MTS)
योग्यता
उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा- 18, अधिकतम आयु सीमा- 25. अधिकतम आयु सीमा में SC/ST वालों को 5 साल और OBC वालों को 3 साल की छूट दी जाएगी.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस आधार पर होगा चयन
SSC MTS के पदों पर चयन के लिए 2 चरणों में परीक्षा होगी. पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी जबकि दूसरे चरण में ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.
आवेदन फीस
100 रुपये
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक लोग ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं