विज्ञापन

SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: कल है परीक्षा, सेंटर जाने से पहले ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

SSC JE Tier 2 एडमिट कार्ड 2026 जारी! 7 अप्रैल की परीक्षा के लिए जरूरी नियम, ड्रेस कोड और डॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: कल है परीक्षा, सेंटर जाने से पहले ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है.

SSC JE Tier 2 Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) टियर-2 की परीक्षा कल, 7 अप्रैल 2026 को होने जा रही है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. टियर-1 की बाधा पार करने के बाद यह अंतिम पड़ाव आपकी सफलता की चाबी है, लेकिन छोटी सी लापरवाही आपको परीक्षा से बाहर कर सकती है.

SSC JE Tier 2 Exam 2026: क्या ले जाए क्या नहीं

सबसे पहले चेक करें कि आपने एडमिट कार्ड का क्लियर प्रिंटआउट ले लिया है. इसके साथ ही, एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर रखें. ध्यान रहे, आईडी प्रूफ पर आपकी जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो एडमिट कार्ड पर दर्ज है.

समय का रखें खास ख्याल

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी. गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए कोशिश करें कि रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पहुंच जाएं.

क्या न ले जाएं?

एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है. यहां तक कि डिजिटल पेन या पेजर जैसी चीजें भी प्रतिबंधित हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026, SSC Junior Engineer Exam Date, SSC JE CBT 2 Guidelines, SSC JE 7 April Exam, SSC JE Admit Card Download
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com