विज्ञापन

SSC CPO Recruitment 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा और वैकेंसी डिटेल

सीएपीएफ (CAPF) और दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है, जबकि सीआईएसएफ एसआई (CISF SI (Fire) के लिए साइंस बैकग्राउंड या संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा मांगा गया है. आयु सीमा पदानुसार 20-25 साल और 18-30 साल निश्चित की गई है.

SSC CPO Recruitment 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा और वैकेंसी डिटेल
दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है.

SSC SI Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CPO) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस के जरिए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और CISF में कुल 1,871 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं आवेदन कब से शुरू है, किस विभाग में कितनी वैकेंसी है और कौन कर सकता है आवेदन...

 SSC CPO Notification 2026 PDF

कब से शुरू है आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर यानी आज से शुरू हो गया है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 01 अक्टूबर 2026 निश्चित की गई है. 

बता दें कि अगर आपसे फॉर्म भरते समय किसी तरह की चूक हो गई है, तो फिर 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी आप सुधार कर सकते हैं.

किस विभाग में कितनी वैकेंसी निकली?

एसएससी द्वारा जारी टेंपरेरी वैकेंसी के अनुसार दिल्ली पुलिस में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 205 पद, महिला अभ्यर्थियों के लिए 112 पद, CAPFs में 1,320 SI (GD) पद और CISF में 234 SI (Fire) पद भरे जाएंगे. यानी कुल मिलाकर 1,871 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है. इसके लिए लास्ट ईयर के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, हां लेकिन आवेदन की लास्ट डेट तक अनिवार्य एजुकेशनल क्वालिफिकेशन योग्यता पूरी कर लें.

क्या डिग्री चाहिए

वहीं, CISF में SI (Fire) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ सब्जेक्ट के साथ साइंस से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा निर्धारित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन साल डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

 आयु सीमा (Age limit) की बात करें तो दिल्ली पुलिस SI और CAPFs SI पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2026 को 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि CISF के SI (Fire) पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल निश्चित की गई है.

रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी. पूर्व सैनिकों को भी नियमों के अनुसार आयु में राहत दी जाएगी.

दिल्ली पुलिस SI के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी

दिल्ली पुलिस में SI (Executive) पुरुष पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) की डेट तक मोटरसाइकिल और कार चलाने के लिए वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- MCC Round-2 Result: AIIMS MBBS सीट के लिए ओपन कैटेगरी में AIR 4342 तक आवंटन, जानें सभी कैटेगरी की कटऑफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com