विज्ञापन

सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी कैसे मिलती है, कहां करना होता है एप्‍लाई

देशभर में मॉल, अस्पताल, बैंक, स्कूल, होटल, फैक्ट्री, कॉर्पोरेट ऑफिस, हाउसिंग सोसाइटी और सरकारी संस्थानों में सिक्योरिटी गार्ड की मांग लगातार बनी रहती है.

सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी कैसे मिलती है, कहां करना होता है एप्‍लाई

देशभर में मॉल, अस्पताल, बैंक, स्कूल, होटल, फैक्ट्री, कॉर्पोरेट ऑफिस, हाउसिंग सोसाइटी और सरकारी संस्थानों में सिक्योरिटी गार्ड की मांग लगातार बनी रहती है. अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सिक्योरिटी गार्ड का काम एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जानें कैसे मिलती है सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी, और कैसे करना होता है एप्‍लाई. 

सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए योग्यता

अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों के नियम अलग हो सकते हैं, लेकिन सामान्य तौर पर निम्न योग्यताएं मांगी जाती हैं- 

  • 10वीं या 12वीं पास होना
  • आयु आमतौर पर 18 से 40 वर्ष (कुछ संस्थानों में इससे अधिक भी हो सकती है)
  • शारीरिक रूप से फिट होना
  • पुलिस वेरिफिकेशन और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होना
  • कुछ कंपनियां बेसिक पढ़ना-लिखना और हिंदी/अंग्रेजी की सामान्य समझ भी चाहती हैं

क्या ट्रेनिंग जरूरी होती है

कई निजी सुरक्षा एजेंसियां नौकरी देने से पहले कुछ दिनों की ट्रेनिंग कराती हैं. इसमें सिखाया जाता है- 

  • सुरक्षा संबंधी नियम
  • विजिटर मैनेजमेंट
  • आपातकालीन स्थिति से निपटना
  • फायर सेफ्टी
  • सीसीटीवी की बेसिक जानकारी
  • अनुशासन और व्यवहार

कई एजेंसियां Private Security Agencies Regulation Act (PSARA) के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार प्रशिक्षण देती हैं. 

कहां-कहां मिल सकती है नौकरी

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती कई जगह होती है, जैसे- 

  • बैंक
  • मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
  • अस्पताल
  • स्कूल और कॉलेज
  • होटल
  • फैक्ट्री और इंडस्ट्रियल यूनिट
  • कॉर्पोरेट ऑफिस
  • मेट्रो और एयरपोर्ट (अलग योग्यता के साथ)
  • रिहायशी सोसाइटी
  • वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स कंपनियां

कहां और कैसे करें आवेदन

प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां

देश में कई लाइसेंस प्राप्त सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर भर्ती करती हैं. इच्छुक उम्मीदवार सीधे उनकी वेबसाइट या स्थानीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. 

जॉब पोर्टल

जॉब पोर्टल पर Security Guard सर्च करके अपने शहर की वैकेंसी देख सकते हैं और यहीं से एप्‍लाई कर सकते हैं. 

रोजगार मेले

राज्य सरकारों और जिला रोजगार कार्यालयों द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में भी सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती की जाती है. 

सरकारी संस्थानों की भर्ती

कुछ सरकारी विभाग और सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) समय-समय पर सुरक्षा कर्मियों की भर्ती निकालते हैं. इनके लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें. 

कितनी मिलती है सैलरी

शुरुआती वेतन 12,000 प्रति माह तक हो सकता है. धीरे-धीरे ये वेतन 20 हजार से 30 हजार प्रतिमाह या उससे अधिक हो सकता है. 

नौकरी के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (यदि मांगा जाए)
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पुलिस वेरिफिकेशन (यदि आवश्यक हो)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Security Guard, Security Guard Job, Security Guard Career, Security Guard Jobs, 10th Pass Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com