RSMSSB Patwari DV Schedule 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती 2021 से जुड़ा एक नोटिस जारी किया है. जिसमें पटवारी भर्ती परीक्षा में पास हुए उम्मदीवारों के नाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल की जानकारी दी गई है. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी जो कि 31 मार्च को पूरी होगी. जिन भी उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. उन्हें अपने सारे जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा. जिसके बाद उनका वेरिफिकेशन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया सही रहेगी, उनका चयन कर लिया जाएगा. आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए पटवारी के कुल 5378 पदों को भरा जाना है.
इस तरह चेक करें शेड्यूल
राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से rsmssb.rajasthan.gov.in पर पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल अपलोड किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जो उम्मीदवार इस सूची और शेड्यूल को देखना चाहते हैं. उन्हें ऊपर बताए गए लिंक पर जाना होगा. यहां पर होम पेज Recruitment लिखा होगा. जिसमें Direct Recruitment of Patwari- 2021 का लिंक होगा. इसपर क्लिक करें. इसके बाद Patwar 2021 : Document Verification Schedule for Selected Candidates के लिंक पर जाएं. अब डाउनलोड पर क्लिक कर सूची देख लें.
ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अलावा आप सीधे इस लिंक पर जाकर भी शेड्यूल को देख सकते हैं- RSMSSB Patwari DV Schedule 2022
पटवारी भर्ती परीक्षा (RSMSSB Patwari Exam 2021-22) का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर, 2021 को किया गया था. पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर-की 22 नवंबर को जारी की गई थी. इस परीक्षा के लिए 15.62 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं रिजल्ट में पास हुए लोगों को अब दस्तावेज वेरिफिकेशन करवाने होंगे. ये प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होने वाला है और 31 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे समाप्त होगा. डीवी राउंड के लिए कुल 11339 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं