विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2022

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के नतीजे हुए जारी, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर करें चेक

Rajasthan Agriculture Supervisor Exam Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 (Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2021) में पास हुए उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी कर दी है.

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के नतीजे हुए जारी, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर करें चेक
24 फरवरी 2022 को होगी RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2022 के दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
नई दिल्ली:

Rajasthan Agriculture Supervisor Exam Result 2021:  राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 (Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2021) में पास हुए उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी कर दी है. जिसे उम्मीवदवार राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में होगा उन्हें  दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम सूची को जारी किया जाएगा. 

इस तरह से देखें नतीजे

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 की अनंतिम सूची को देखने के लिए राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.

यहां पर होम पेज पर न्यूज एंड नोटिफिकेशन सेक्शन में होगा. जिसमें  'डाउनलोड-कृषि पर्यवेक्षक 2021: अनंतिम उम्मीदवारों की सूची' लिंक का लिंक दिया गया होगा. इस लिंक को खोल दें.

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक परिणाम पीडीएफ के रूप में दिखेगा. जिसे आप डाउनलोड कर लें और इसमें अपना नाम देख लें.

अगर आपका नाम इस सूची में है तो आपको RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2022 के दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जाना होगा.  भर्ती से जुड़े नोटिस के अनुसार अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 24 फरवरी 2022 को RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2022 के दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा. नोटिस में आवश्यक दस्तावेजों और किस जगह पर जाना होगा. उसकी जानकारी दी गई. याद  रहे की गलत दस्तावेज या नकली दस्तावेज पाए जाने पर आपकी भर्ती को रोका जा सकता है. इसलिए सही दस्तावेजों के साथ ही आप जाएं.

इस लिंक पर जाकर देखें नोटिफिकेशन और नतीजे- Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2021

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2021, Rajasthan Agriculture Supervisor Exam Result 2021, Rajasthan Agriculture Supervisor Cut Off 2021, RSMSSB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com